वरना पहले दिन 'फैंटम' नहीं बटोर पाती 8.46 करोड़!

कबीर खान की दो फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में हैं। 'बजरंगी भाईजान' की सफलता पर सवार इस निर्देशक ने बेहतरीन माहौल में अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म 'फैंटम' रिलीज की। फिल्म ने पहले दिन लगभग 8.46 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म के सुबह के शो देशभर

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 02:59 PM (IST)
वरना पहले दिन 'फैंटम' नहीं बटोर पाती 8.46 करोड़!

मुंबई। कबीर खान की दो फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में हैं। 'बजरंगी भाईजान' की सफलता पर सवार इस निर्देशक ने बेहतरीन माहौल में अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म 'फैंटम' रिलीज की। फिल्म ने पहले दिन लगभग 8.46 करोड़ रुपए की कमाई की है।

'फैंटम' के मेकर्स को अब 'एमएसएफ' का कानूनी नोटिस

इस फिल्म के सुबह के शो देशभर में ठीक नहीं रहे। सिनेमाघरों में बमुश्किल 25 प्रतिशत जगह भर पाई। लेकिन जैसे-जैसे शाम गहराती गई, 'फैंटम' के चाहने वाले बढ़ने लगे। खबर है कि रात के शो शानदार रहे इस वजह से ही फिल्म ने इतनी कमाई की वरना आंकड़ा कम रहता।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने भी ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।

#Phantom Fri ₹ 8.46 cr. India biz... Biz picked up in evening/night shows.

— taran adarsh (@taran_adarsh) August 29, 2015

फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ज्यादातर समीक्षाओं में इसे दो से साढ़े तीन स्टार के बीच रेटिंग मिली है। जानकारों का कहना है कि इस मुद्दे पर इसी साल एक-दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं तो 'फैंटम' का ताजापन गायब हो गया है। फिल्म को पाकिस्तान के खिलाफ बने माहौल का फायदा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

कट्रीना कैफ की कोई फिल्म भी काफी अरसे बाद रिलीज हुई है तो उनके चाहने वाले भी सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। राखी की छुट्टी और रविवार का फायदा भी इसे मिलेगा जिससे तीन दिन का धंधा लगभग तीस करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। फिल्म महंगी है इसलिए इसे बड़ी रकम बॉक्स ऑफिस पर बटोरना जरूरी है।

वैसे चार साल में अभी तक सैफ अली खान की किसी भी फिल्म को ऐसी ओपनिंग नहीं मिली है। इससे पहले 2011 में उनकी 'कॉकटेल' को बढ़िया ओपनिंग नसीब हुई थी और फिल्म ने पहले दिन लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

'लिप टू लिप' सॉन्ग में कंगना को किस करना इमरान को पड़ा भारी!

chat bot
आपका साथी