Box Office : दूसरे शुक्रवार को गोल्ड और सत्यमेव जयते का कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे

इस वीकेंड में यदि चार से पांच करोड़ रूपये के हिसाब से दोनों दिन कमाई होती है तो ही गोल्ड 100 करोड़ की लिस्ट में शामिल होगी ।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 11:17 PM (IST)
Box Office : दूसरे शुक्रवार को गोल्ड और सत्यमेव जयते का कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे
Box Office : दूसरे शुक्रवार को गोल्ड और सत्यमेव जयते का कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे

मुंबई। इस 15 अगस्त पर रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम-मनोज बाजपेई की सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की गोल्ड को अपनी रिलीज़ के दसवें दिन दो करोड़ रूपये भी नसीब नहीं हुये हैं।

रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने दूसरे शुक्रवार को एक करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। गोल्ड को अब तक 91 करोड़ पांच लाख रूपये की कमाई हो चुकी है। इस वीकेंड में यदि चार से पांच करोड़ रूपये के हिसाब से दोनों दिन कमाई होती है तो ही गोल्ड 100 करोड़ की लिस्ट में शामिल होगी । अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था, उस दिन बुधवार था। पहले शुक्रवार को फिल्म ने 10 करोड़ 10 लाख रूपये की कमाई की थी। पहले वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) में 37 करोड़ 95 लाख रूपये का।

करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार के करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म । फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। गोल्ड में अक्षय कुमार उसी भारतीय हॉकी टीम के ज्वॉइंट मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं। साथ में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने दूसरे शुक्रवार को एक करोड़ 82 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 76 करोड़ 91 लाख हो गई है। फिल्म का इस वीकेंड में 90 करोड़ तक पहुंचना अब मुश्किल है। एक हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन करने वाली सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ 52 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले शुक्रवार को 9 करोड़ 18 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सत्यमेव जयते की पहले वीकेंड की कमाई 28 करोड़ 47 लाख रूपये रही ।

ये फिल्म करीब 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई और एडल्ट सर्टिफिकेट पाने के बाद भी अब तक अच्छा कर गई है । जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की सत्यमेव जयते भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपनी तरह की जंग है। फिल्म में नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा ने हीरोइन का रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें: Box Office पर पहले दिन हैप्पी धीरे से भागी, इतनी हुई कमाई

chat bot
आपका साथी