नहीं चली एक्शन जैक्सन

प्रभु देवा निर्देशित और अजय देवगन एवं सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत एक्शन जैक्सन को अपेक्षित दर्शक नहीं मिले। उम्मीद की जा रही थी कि तीन सफल हस्तियों की यह फिल्म सफलता का नया इतिहास रचेगी।

By rohitEdited By: Publish:Tue, 09 Dec 2014 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 09 Dec 2014 10:18 AM (IST)
नहीं चली एक्शन जैक्सन

मुंबई, अजय ब्रह्मात्मज। प्रभु देवा निर्देशित और अजय देवगन एवं सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत एक्शन जैक्सन को अपेक्षित दर्शक नहीं मिले। उम्मीद की जा रही थी कि तीन सफल हस्तियों की यह फिल्म सफलता का नया इतिहास रचेगी।

इस फिल्म के कलेक्शन में दो किस्म के आंकड़े सामने आ रहे हैं। निर्माता कुछ और आंकड़े बता रहे हैं और ट्रेड कुछ और आंकड़े दे रहा है। दोनों के वीकेंड कलेक्शन में 2 करोड़ से ज्यादा का फर्क है। ऐसी स्थितियां और आंकड़ों की भिन्नता तब बनती हैं,जब फिल्म चल नहीं रही हो।

निर्माता के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड में 33.25 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड के अनुसार वीकेंड कलेक्शन 29 करोड़ ही रहा। अगर निर्माता के दिए आंकड़े स्वीकार कर लें तो भी लागत और स्टारडम के लिहाज से यह आंकड़ा संतोषजनक नहीं है।

पढ़ें: एक्शन जैक्सन का रिव्यू

पढ़ें: इनके साथ मिलकर लिट्टी-चोखा बेचेंगे आमिर खान?

chat bot
आपका साथी