आजकल निर्देशकों के चक्कर काट रहे हैं रितिक!

सुनने में आया है कि रितिक रोशन आजकल कई निर्देशकों से मिल रहे हैं। जी नहीं, किसी फिल्म में काम मांगने के लिए नहीं बल्कि उन्हें प्रोडक्शन में अपने साथ जोड़ने के लिए। एक सूत्र ने बताया कि रितिक हाल ही में निशिकांत कामत से मिले थे जो अजय देवगन

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 12:20 PM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 12:59 PM (IST)
आजकल निर्देशकों के चक्कर काट रहे हैं रितिक!

मुंबई। सुनने में आया है कि रितिक रोशन आजकल कई निर्देशकों से मिल रहे हैं। जी नहीं, किसी फिल्म में काम मांगने के लिए नहीं बल्कि उन्हें प्रोडक्शन में अपने साथ जोड़ने के लिए।

एआईबी विवादः अजय देवगन को नहीं पसंद ऐसा मजाक

एक सूत्र ने बताया कि रितिक हाल ही में निशिकांत कामत से मिले थे जो अजय देवगन के साथ मलयालम फिल्म 'दृष्यम' की रीमेक बना रहे हैं। सूत्र ने कहा, 'रितिक नए प्रोजेक्ट साइन करना चाहते हैं लेकिन सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं। अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आती है तो वो उसे को-प्रोड्यूस भी कर सकते हैं।'

विधु विनोद चोपड़ा के पूरे परिवार को हुआ स्वाइन फ्लू!

एक अन्य सूत्र ने बताया कि रितिक एक-दो दिनों में एआर मुरुगदास से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्र ने कहा, 'फिलहाल उनकी लिस्ट में दो प्रतिष्ठित निर्देशक हैं। आजकल सितारे फिल्म के लाभ में हिस्सेदारी के अलावा इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि फिल्म कैसे बननी चाहिए। इसलिए अगर रितिक किसी फिल्म से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो इसमें हैरानी की बात नहीं है।'

रितिक आजकल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' की शूटिंग कर रहे हैं।

काजोल ने मुंबई कमिशनर की पत्नी के साथ किया ब्रंच

chat bot
आपका साथी