प्रियंका चोपड़ा के भाई की आएगी बारात!

प्रियंका चोपड़ा तो अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं, लेकिन उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में पुणे में एक पब खोलने वाले सिद्धार्थ 25 फरवरी को दिल्ली की कनिका माथुर से शादी रचाने जा रहे हैं। ये

By Monika SharmaEdited By: Publish:Wed, 12 Nov 2014 08:58 AM (IST) Updated:Wed, 12 Nov 2014 09:16 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के भाई की आएगी बारात!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा तो अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं, लेकिन उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में पुणे में एक पब खोलने वाले सिद्धार्थ 25 फरवरी को दिल्ली की कनिका माथुर से शादी रचाने जा रहे हैं। ये शादी गोवा में होगी और प्रियंका शादी की तैयारियों में जुट गई हैं।

सिद्धार्थ और कनिका ने अक्टूबर 2013 में दिल्ली में सगाई कर ली थी। उनके रोका में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे। लेकिन अब प्रियंका चाहती हैं कि उनके भाई की शादी शानदार तरीके से हो जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

सुनने में आया है कि दो दिन तक चलने वाली इस शादी के समारोह की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी प्रियंका ने अपने कंधों पर ले ली है। प्रियंका इस शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए उन्होंने अपने भाई की शादी का जिम्मा मशहूर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सिनेयुग को दिया है।

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार गाया फिल्म में गाना

पढ़ें: डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से की अंडरवियर दिखाने की डिमांड

chat bot
आपका साथी