अंबानी के बेटे की एंगेजमेंट पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, परिवार के साथ पहुंचे सितारे

इससे पहले हुई प्री एंगेजमेंटे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी पहुंचे थे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 02:39 PM (IST)
अंबानी के बेटे की एंगेजमेंट पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, परिवार के साथ पहुंचे सितारे
अंबानी के बेटे की एंगेजमेंट पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, परिवार के साथ पहुंचे सितारे

मुंबई। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के एंगेजमेंट की ग्रैंड पार्टी अंबानी के घर पर ही रखी गई थी। खास बात यह थी कि, जिस प्रकार किसी अवॉर्ड फंक्शन में रेड कार्पेट होता है उसी प्रकार का नजारा इस पार्टी के दौरान भी था। ज्यादातर बॉलीवुड सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की और कुछ सितारे पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। 

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई हो चुकी है। इन दोनों की सगाई का समारोह खास रहा क्योंकि इस मौके पर पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। मानों कि सितारे जमी पर उतर आए हो। आगे हम आपको सितारो की तस्वीरें दिखाएंगे जो इस ग्रैंड पार्टी में पहुंचे थे। शुरूआत करते हैं शाहरुख़ खान से। शाहरुख़ खान परिवार के साथ पहुंचे थे। उनके साथ गौरी और बड़े बेटे आर्यन भी थे। 

इस मौके पर अभिषेक एेश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ पहुंचे थे। 

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा पत्नी संग पहुंचे थे। विधु की फिल्म संजू 29 जून को रिलीज़ हुई है जिसमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

अनिल कपूर कुछ इस अंदाज में नज़र आए। फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म में वे अपनी बेटी सोनम के साथ नज़र आएंगे। 

डायरेक्टर डेविड धवन पत्नी संग ग्रैंड पार्टी में पहुंचे थे। 

इस खास मौके पर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित भी मौजूद थी। माधुरी ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई। 

बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड में शामिल परिणीति चोपड़ा, कुणाल रॉय कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस अंदाज में नज़र आए। 

अनु मलिक परिवार संग दिखाई दिए। 

डायरेक्टर मधुर भंडारकर पार्टी में पहुंचे थे। 

इस मौके पर रणबीर कपूर मां नीतू कपूर और खास दोस्त अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रहास्त्र में रणबीर की अहम भूमिका है। 

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर इस अवसर पर नज़र आए। 

पार्टी में स्मृति ईरानी भी पहुंची थीं। 

जावेद अख्तर पत्नी शबाना आज़मी संग इस ग्रैंड पार्टी में पहुंचे थे। 

आमिर खान पत्नी संग दिखाई दिए। 

मशहूर अदाकारा रेखा हमेशा की तरह ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई। 

श्रद्धा कपूर इस अंदाज में दिखाई दी थीं।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी साथ में पहुंचे थे। 

यंग एक्ट्रेस में आलिया भट्ट का नाम शामिल है जो भी इस मौके पर खास तौर पर मौजूद थी। 

रानी मुखर्जी इस मौके पर इस प्रकार नज़र आई।

शाहिद कपूर पत्नी संग दिखाई दिए। 

मशहूर अभिनेता जीतेंद्र और उनकी बेटी एकता कपूर इस अंदाज में नज़र आए। 

करण जौहर और काजोल भी इस पार्टी में शामिल हुए। 

बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के एक्टिव एक्टर अर्जुन कपूर मौजूद थे। 

इस अवसर पर सैफ अली खान व अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नज़र आई। वे फिल्म केदारनाथ से जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 

इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा बेटी के साथ दिखाई दी। 

chat bot
आपका साथी