सूर्यवंशी के इवेंट में लेट पहुंचे रणवीर सिंह, अक्षय कुमार ने ली इस तरह से उनकी क्लास

इंवेट में अक्षय कुमार अजय देवगन और रणवीर सिंह को एक साथ पहुंचना था। यहां अक्षय और अजय तो टाइम पर पहुंच गए लेकिन रणवीर काफी देरी से आए। इसका एक वीडियो वारयल हो रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 03:37 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2020 03:38 PM (IST)
सूर्यवंशी के इवेंट में लेट पहुंचे रणवीर सिंह, अक्षय कुमार ने ली इस तरह से उनकी क्लास
सूर्यवंशी के इवेंट में लेट पहुंचे रणवीर सिंह, अक्षय कुमार ने ली इस तरह से उनकी क्लास

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर 02 मार्च को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर पर फैंस की ओर से काफी अच्छे रिस्पॉन्स आ रहे हैं और फ़िल्म का बज़ बनता दिख रहा है। हालांकि, फ़िल्म को प्रोमोट करने के लिए प्रमोशन पर भी जोरो है। इसके लिए कई इवेंट्स भी ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक इंवेट में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह को एक साथ पहुंचना था। यहां अक्षय और अजय तो टाइम पर पहुंच गए, लेकिन रणवीर काफी देरी से आए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में रणवीर इवेंट में काफी देरी से पहुंचे। जिसे देखकर अक्षय कुमार उन्हें कह रहे हैं कि देखिए ये पहला ऐसा जूनियर एक्टर है, जिसने 4-4 सीनियर एक्टर को 40 मिनट तक इंतजार करवाया। अक्षय कुमार ने रणवीर की इस गलती पर उनसे सीटअप्स भी करवाए। इसके साथ ही रणवीर ने लेट आने के एक नहीं बल्कि कई बहाने अक्षय कुमार को दिए। 

When #RanveerSingh arrives late to the #Sooryavanshi trailer launch ft. Katrina Kaif, Akshay Kumar, Ajay Devgn, & Karan Johar 😂 pic.twitter.com/1m7dogOPdP

— Katrina Kaif Fans (@KatrinaKaifCafe) March 2, 2020

वीडियो में रणवीर सिंह ने इवेंट में देर से आने पर कहा, 'मैं बहुत दूर से आता हूं सर, मेट्रो का काम चल रहा है, एक ही लाइन चल रही थी।' इतना ही नहीं, उन्होंने बहाना देते हुए कहा कि वह दीपिका की वजह से लेट हुए हैं। उन्होंने कहा, 'वो इसलिए लेट हो गए क्योंकि उनकी पत्नी यहीं इसी टाउन में रहती हैं।' रणवीर वीडियो में ये सब बोलते हुए कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं। 

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, वे फिलहाल सूर्यवंशी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ-साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी इस फ़िल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। 'सूर्यवंशी' के साथ-साथ रणवीर की फ़िल्म 83 भी रिलीज़ होने जा वाली है। इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण भी उनके साथ अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म '83' के अलावा रणवीर 'जयेशभाई जोरदार' फ़िल्म की तैयारी में भी लगे हुए हैं। इसके साथ ही वे करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी