दिशा पटानी संग इन एक्ट्रेस ने बिखेरा फैशन का जलवा, देखिए तस्वीरें

लैक्मे फैशन वीक मुंबई में चल रहा है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हो रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 06:28 PM (IST)
दिशा पटानी संग इन एक्ट्रेस ने बिखेरा फैशन का जलवा, देखिए तस्वीरें
दिशा पटानी संग इन एक्ट्रेस ने बिखेरा फैशन का जलवा, देखिए तस्वीरें

मुंबई। मायानगरी में इन दिनों लैक्मे फैशन वीक की धूम है। जहां एक और मॉडल्स फैशन का जलवा बिखेर रहे हैं वही बॉलीवुड की हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा दिखा रही हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट से बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

फैशन वीक में हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पटानी शामिल हुई। दिशा वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी काफी यूनिक रहता है। तो फैशन वीक में भी उनका डिफरेंट स्टाइल स्टेटमेंट देखने को मिला। आइए आपको दिखाते हैं दिशा पटानी की तस्वीरें सीधे फैशन वीक से -

यह भी पढ़ें: Teaser: फिल्म पटेल की पंजाबी शादी की पहली झलक देखिए

फैशन वीक में जैसे ही रैंप वॉक करने दिशा पटानी आईं तो वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें सिर्फ उनपर ही टिक गईं।

दिशा ने व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस कैरी की थी जिसमें फ्लॉवर डिजाइन थी। 

आपको बता दें कि, दिशा पटानी ने अपनी इन तस्वीरों को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Walked for the legendary and one of the most talented designers Ritu Kumar, you are so kind, humble and beautiful ❤ god bless you🌸🌸lots of loveee! @labelritukumar

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on Aug 16, 2017 at 6:17am PDT

दिशा ने एक और फोटो शेयर की जिसमें वह डिजाइनर रितु कुमार के साथ रैंप वॉक करती दिखाई दे रही हैं। आइए आपको कुछ और फोटोज़ दिखाते हैं जिसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस रैंप वॉक करती नज़र आ रही हैं। 

फैशन वीक में एक्ट्रेस कल्की कोचलिन ने भी रैंप वॉक किया।

इस खास अवसर पर कल्की ने येलो कलर की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। उन्होंने हैट भी कैरी की थी। इस अंदाज़ में कल्की काफी खू़बसूरत नज़र आ रही थीं।

दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने भी फैशन वीक में रैंप वॉक किया। 

इस खास मौके पर सान्या ने ब्लैक और ग्रे कलर कॉम्बीनेशन वाली डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी।

सैयामी खेर ने भी रैंप वॉक किया। सैयामी को आपने 2016 में आई फिल्म मिर्ज़्या में देखा होगा।

सैयामी खेर ने फैशन वीक में रैंप वॉक के लिए लाइट ब्लू कलर की ड्रेस कैरी की थी। बताते चलें कि, फैशन वीक अभी चल रहा है जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे रैंप वॉक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी