Teaser: फिल्म पटेल की पंजाबी शादी की पहली झलक देखिए
फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' 15 सितंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
मुंबई। फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। इस टीज़र में परेश रावल और ऋषि कपूर नज़र आ रहे हैं। वही बैक्राउंड में आवाज़ एक्टर वीर दास की है।
फिल्म का टीज़र यह दर्शाता है कि दो अलग-अलग राज्यों में रहने वाली फैमिली के लड़के-लड़की की शादी हो रही है। इस बीच अलग-अलग कल्चर होने के कारण शादी में कई परेशानियां आती हैं। हसमुख पटेल की भूमिका में परेश रावल हैं जो लड़के के ससुर हैं जो कि गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं लड़के के पिता गुगी टंडन का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं जो पंजाब में रहते हैं। इस फिल्म में वीर दास के साथ पायल घोष नज़र आएंगी। फिल्म 15 सितंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन संजय छेल ने किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में फैमिली के बीच होने वाली परेशानियों के बीच कॉमेडी का तड़का भी होगा।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को तगड़ा झटका, दुनिया की Highest-Paid Actress लिस्ट से बाहर
टीज़र को देखकर यह समझा जा सकता है कि भले ही हसमुख पटेल और गुगली टंडन एक साथ हैं लेकिन उनके विचार नहीं मिलते। दूसरी फिल्मों की बात करें तो परेश रावल को आपने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में देखा था। वहीं, ऋषि कपूर '102 नॉट आउट' फिल्म कर रहे हैं जिसमें वो 75 साल के बुजुर्ग की भूमिका में होंगे। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं जो फिल्म में 102 साल के बुजुर्ग और ऋषि कपूर के पिता की भूमिका में हैं।