रणवीर सिंह ने खोला राज, क्यों अपनाते हैं अजीब लुक और किसने किया इसके लिए इंस्पायर

फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 12:43 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jan 2019 07:45 AM (IST)
रणवीर सिंह ने खोला राज, क्यों अपनाते हैं अजीब लुक और किसने किया इसके लिए इंस्पायर
रणवीर सिंह ने खोला राज, क्यों अपनाते हैं अजीब लुक और किसने किया इसके लिए इंस्पायर

मुंबई। रणवीर सिंह कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल दीपिका पादुकोण से शादी करने से लेकर उनकी फिल्म सिंबा को लेकर वे लगातार खबरों में रहे। अब पिछले कुछ दिनों से रणवीर की आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर खूब चर्चा है जिमसें वे रैपर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने कहा है कि, हिप हॉप मेरे अंदर है और यह तब से है जब मैं छोटा था। रणवीर ने इस बारे में भी बताया कि उनके अलग स्टाइल स्टेटमेंट का क्या राज है।   

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय के दो गीत असली हिप हॉप और अपना टाइम आएगा दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय को लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि, हिप हॉप मेरे अंदर हमेशा जिंदा है और यह तब से है जब मैं किड था। मेरे अंदर इसके प्रति आत्मीयता है और इससे जुड़ी फिल्म में करना भी चाहता था। खास बात यह है कि, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने खुद चार गीतों को आवाज भी दी है। रणवीर सिंह के करीबी बताते हैं कि हिप-हॉप को लेकर रणवीर हमेशा से पैशनेट थे। वो हमेशा से रैपिंग स्किल्स को परफेक्ट करने के लिए प्रेक्टिस किया करते थे। 

रणवीर ने आगे बताया कि, रैप मुझे नेचुरली एक्साइट करता है। मुझे लगता है कि जब मैं तीसरी या चौथी क्लास में था तब मैंने पहली बार हिप-हॉप किया था। मैं स्नूप डॉग, तुपाक शकर को सुनना पसंद करता था। मस्तीखोर होने के चलते इस प्रकार के म्यूजिक को पसंद किया करता था। मैं एमटीवी भी बहुत देखता था और यहीं पर मैंने इसका एक्सपेरिमेंट भी किया था। मेरा एक कजिन था जो अमेरिका से माइग्रेट हुआ था तो वह गर्मी की छुट्टियों में आता था। वह म्यूजिक भी लेकर आता था जिसे हम बैठकर सुनते थे।  

रणवीर ने आगे बताया कि तूपाक और एमएनएम जैसे लीजेंड रैप ने उन्हें बतौर हिप-हॉप आर्टिस्ट इंस्पायर किया है। रणवीर कहते हैं कि, मुझे लगता है कि तूपाक का अॉल आइज़ अॉन मी पहला एलबम था जिसे मैंने याद किया था। रणवीर ने यह भी कहा कि, मेरा फैशन स्टेटमेंट भी रैपर्स से ही इंस्पायर्ड है। मैं कोशिश करता था कि रैपर की तरह दिखूं इसलिए मैं उनके जैसा ही लुक अपनाता था। साथ ही मैं कॉपी राइटर भी था। एक राइम स्कीम के मुताबिक लिखा करता था। रणवीर ने बताया कि, एनडब्लूए का म्यूजिक, आईसक्यूब का म्यूजिक और डॉ. ड्री म्यूजिक ने हमेशा एक्साइट किया है। 

यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर ने लिया Fat to Fit Challenge, देखिए उनका दिलकश लुक

फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें: क्या सारा केदारनाथ को-स्टार सुशांत को कर रही हैं डेट, यहां जानिए

chat bot
आपका साथी