चिकनी-चुपड़ी बातें: प्रियंका चोपड़ा की जान जलती है बालों में तेल लगाने से

प्रियंका ने कहा "पुराने कपड़े पहनों, घंटों सिर पर मसाज़ करो और फिर बाद में उसे धोने की किचकिच। कौन पाले ये सब झंझट।"

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 09 Nov 2017 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2017 12:03 PM (IST)
चिकनी-चुपड़ी बातें: प्रियंका चोपड़ा की जान जलती है बालों में तेल लगाने से
चिकनी-चुपड़ी बातें: प्रियंका चोपड़ा की जान जलती है बालों में तेल लगाने से

मुंबई। हिंदी से अंग्रेजी सिनेमा तक हर जगह तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा टैलेंटेड भी हैं और ख़ूबसूरत भी। और इसमें उनके लहराते बालों का पूरा योगदान है। पर प्रियंका को बालों में तेल लगाना बहुत पसंद नहीं है।

बालों में तेल लगाने वाले ब्रांड के एक वीडियो में घने बालों के प्रति अपनी राय रखते हुए प्रियंका ने कहा कि बचपन से ही हर इंडियन गर्ल को अपने बालों को तेल लगाने की सीख दी जाती है ताकि बाल लंबे, घने और मज़बूत रहें। मैंने भी किया लेकिन ये सब 'जी का जंजाल' है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक प्रियंका ने कहा " मेरे लिए बालों में तेल लगाना मतलब चिप-चिप वाली फिलिंग। मेरे लम्बे बाल हैं और घर में सबसे सुना है कि बालों में रोज़ तेल लगाना कितना जरुरी होगा है। पर मेरे लिए ये बुरे सपने जैसा है। पुराने कपड़े पहनों, घंटों सिर पर मसाज़ करो और फिर बाद में उसे धोने की किचकिच।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विरोध: भंसाली के अॉफिस के बाहर पुलिस का पहरा

प्रियंका करीब लंबे समय से अमेरिका में काम कर रही हैं। टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़न कर चुकी हैं और ड्वेन जॉनसन के साथ हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी। अभी पूरी तरह इंडिया लौटने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि उनकी दो फिल्में ' अ किड लाइक जैक' और ' इज़ंट इट रोमाटिंक?'  रिलीज़ नहीं हुई हैं।

chat bot
आपका साथी