'केसरी' में अक्षय संग परिणीति चोपड़ा, नाराज़ हुए फ़ैंस, करण जौहर को मांगनी पड़ी माफ़ी

बता दें कि परिणीति की अक्षय के साथ ये पहली फ़िल्म है। पिछले साल वो अजय देवगन के साथ गोलमाल अगेन में फ़ीमेल लीड रोल में दिखायी दी थीं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 11 Jan 2018 01:35 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 10:49 AM (IST)
'केसरी' में अक्षय संग परिणीति चोपड़ा, नाराज़ हुए फ़ैंस, करण जौहर को मांगनी पड़ी माफ़ी
'केसरी' में अक्षय संग परिणीति चोपड़ा, नाराज़ हुए फ़ैंस, करण जौहर को मांगनी पड़ी माफ़ी

मुंबई। अक्षय कुमार की केसरी में परिणीति चोपड़ा फ़ीमेल लीड रोल में हैं। ख़बर अच्छी है, मगर इसे शेयर करने पर फ़िल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर की ट्रोलिंग हो गयी। वजह जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

10 जनवरी को अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी को लेकर बड़ा एलान हुआ। अक्षय के अपोज़िट फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा को फ़ीमेल लीड रोल के लिए चुना गया। फ़िल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी ट्विटर पर परिणीति के केसरी का हिस्सा बनने की ख़बर शेयर की, मगर ऐसी चूक कर बैठे कि यूज़र्स उनके पीछे पड़ गये, इंटरनेट की भाषा में कहें तो करण की ट्रोलिंग हो गयी। करण ने दरअसल इस ख़बर के साथ परिणीति का फोटो लगाने के बजाय अक्षय कुमार के केसरी लुक वाला फोटो लगा दिया। ट्वीट देखिए-

The lead actress in #KESARI is ........PARINEETI CHOPRA! @ParineetiChopra pic.twitter.com/kP2VV1fqp9

— Karan Johar (@karanjohar) January 10, 2018

बात-बात में सेलेब्रिटीज़ को घेरने वाले यूज़र्स को ट्रोल करने का अच्छा मौक़ा मिल गया। हालांकि ऐसा करने के लिए यूज़र्स ने जमकर क्रिएटिविटी दिखायी। एक यूज़र ने इशकज़ादे से परिणीति चोपड़ा का फोटो शेयर करते हुए लिखा- इशक़ज़ादे में अक्षय कुमार का ज़बर्दस्त एक्शन करते हुए। एक अन्य यूज़र ने शुद्ध देसी रोमांस का रोमांटिक फोटो शेयर किया है, जिसके साथ लिखा है- अक्षय कुमार धोनी को काटते हुए। एक और यूज़र ने करण जौहर का फोटो शेयर करके लिखा है- दाढ़ी में परिणीति चोपड़ा कमाल दिख रही हैं।

Here is @akshaykumar 's stunning action pic from Ishaqzaade! pic.twitter.com/0sEThUvgAy— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) January 10, 2018

Akshay kumar biting Dhoni pic.twitter.com/IaQQdFlvHS

— KETAN (@ketanpunekarrr) January 10, 2018

Parineeti Chopra is looking stunning in that beard. 😍 pic.twitter.com/I5AEMd6rK3

— 300C Grossers:- Salman= 3 & Rest Of Bollywood= 2. (@_EternalSalman_) January 10, 2018

Parineeti in a Bikini😍 pic.twitter.com/6GVqg6Nfi2— #Duttbiopic June 29th🔥👌💪 (@RKsMiddleFinger) January 10, 2018

Here’s Akshay as a bride ..... first look pic.twitter.com/EtzzlZKxSh— ~max (@LostyMax) January 10, 2018

ऐसी कई प्रतिक्रियाएं आने के बाद करण ने परिणीति के केसरी में आने की ख़बर को उनके फोटो के साथ शेयर करते हुए अपनी सफ़ाई दी। करण ने लिखा- ठीक है दोस्तों। ये लीड एक्ट्रेस के एलान के साथ केसरी का चित्र दिखाने के लिए था। साफ़ है कि ट्विटर ने तुरंत हमला बोल दिया। माफ़ी चाहता हूं। फिर से एलान कर रहा हूं कि बेहद टेलेंटेड परिणीति चोपड़ा केसरी की लीड कास्ट में शामिल हैं।

Ok guys that was meant to be an image of #KESARI whilst announcing the lead actress of the film! Clearly Twitter is quick to Jump and attack! Apologies!!!!! This is to re announce the wonderfully talented @ParineetiChopra as lead cast of #KESARI pic.twitter.com/5IXYjjDcgy— Karan Johar (@karanjohar) January 10, 2018

बता दें कि परिणीति की अक्षय के साथ ये पहली फ़िल्म है। पिछले साल वो अजय देवगन के साथ गोलमाल अगेन में फ़ीमेल लीड रोल में दिखायी दी थीं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी और 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। केसरी, 1897 के दौर में सेट वॉर फ़िल्म है, जो मशहूर बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। फ़िल्म में अक्षय हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 21 जांबाज़ सिखों की बटालियन को लीड किया था और 10 हज़ार अफ़गानी लड़ाकों को ब्रिटिश इंडिया में दाख़िल होने से रोका था। इसमें सारे सिख सैनिक शहीद रहे थे। परिणीति का किरदार फ़िल्म में अभी नहीं खोला गया है।

chat bot
आपका साथी