‘सॉरी मैं जा रही हूं’ चमकने से पहले ही बुझ गए ये सितारे, देखें तस्वीरें

ब्‍वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली के साथ अनबन वाले रिश्‍तों को लेकर चर्चा में रहने वाले जिया ने 3 जून 2013 को सबको निः शब्द कर दिया।

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 20 Feb 2018 08:54 AM (IST) Updated:Wed, 21 Feb 2018 08:27 AM (IST)
‘सॉरी मैं जा रही हूं’ चमकने से पहले ही बुझ गए ये सितारे, देखें तस्वीरें
‘सॉरी मैं जा रही हूं’ चमकने से पहले ही बुझ गए ये सितारे, देखें तस्वीरें

मुंबई। 20 फरवरी को अभिनेत्री जिया ख़ान का बर्थडे होता है! जिया ख़ान आज हमारे बीच होतीं तो अपना 30 वां जन्मदिन मना रही होतीं। अमिताभ बच्‍चन जैसे महानायक के साथ फ़िल्म ‘नि:शब्‍द’ से डेब्‍यु करने वाली जिया ख़ान उस वक़्त साल 2013 में महज 25 साल की थीं जब उनकी मौत हुई।

गौरतलब है कि मुंबई की एक अदालत ने जिया ख़ान के मौत के लिए सूरज के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोप तय कर दिया है और अब इस मामले में गवाहों की तफ़तीश चल रही है। सूरज ने अदालत में ख़ुद को निर्दोष बताया है। जिया साल 2013 में तीन जून को अपने घर पर मृत पाई गई थीं। उन्होंने गले में फांसी लगा कर ख़ुदकुशी की थी लेकिन, उनकी मां ने अदालत में जिया के ख़ास दोस्त सूरज पंचोली के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ करते हुए आरोप लगाया कि जिया सूरज के साथ पिछले दो दिन से रह रही थी और उसी दिन अपने घर वापस आई थी जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। उसने सूरज की वजह से मौत को गले लगाया है। उसी साल अक्टूबर में जिया ख़ान की मां ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सीबीआई जांच की मांग करते हुए दावा किया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: जिया ख़ान समेत इन 5 अभिनेत्रियों की हो गयी कम उम्र में ही मौत, देखें तस्वीरें

20 फरवरी 1988 को जन्‍मीं जिया का असली नाम नफीसा था। इनके पिता अली रिजवी ख़ान एक भारतीय अमेरिकी रहे। वहीं इनकी मां रबिया अमीन एक एक्‍ट्रेस रहीं। जो उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली थी। जिया ख़ान लंदन में एक फेमस ऑपेरा सिंगर थी। इसके अलावा उन्हें साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस में भी महारत हासिल थी। ज़ाहिर है जिया बेहद प्रतिभाशाली थीं!

जिया ख़ान कई बड़े सपने लेकर लंदन से हिंदुस्‍तान आयी थीं। वह उर्मिला मातोंडकर की फ़िल्म ‘रंगीला’ देखकर काफी उत्साहित हुई थीं। इसके बाद वह भी पूरी तरह से नायिका बनने की राह पर निकल पड़ीं। जिया ने मनीषा कोईराला की फ़िल्म ‘दिल से’ में बाल कलाकार का रोल निभाया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में मुकेश भट्ट की फ़िल्म ‘तुम सा नहीं देखा’ में काम का मन बनाया। हालांकि,बाद में उनके पीछे हटने पर दिया मिर्ज़ा ने ये रोल किया। इसके बाद वह फ़िल्म ‘नि:शब्द’ में अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आईं। इसमें उन्‍होंने एक गाना भी गाया था। इसके बाद वह आमिर के साथ ‘गजनी’ में भी नज़र आई थीं, जबकि उनकी आखिरी फ़िल्म ‘हाउसफुल’ थी।

24 मई 2013 को उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट किया– “सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं... कभी-कभी आपको अपनी यादें ताजा करने के लिए आराम की जरूरत पड़ती है।” इस ट्वीट से उनके मन में चल रहे उथल-पुथल का अंदाज़ा लगाया जा सकता है! ब्‍वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली के साथ अनबन को लेकर चर्चा में रहने वाली जिया ने 3 जून 2013 को सबको निः शब्द कर दिया। वह जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं। 

जिया ख़ान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए थे? जिया ही नहीं हाल के वर्षों में एक और मौत काफी चर्चित रही। ‘बालिका वधु’ सीरियल में आनंदी के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत को भला कौन भूल सकता है? 2016 में जब प्रत्युषा ने जब सुसाइड किया तब वो महज 25 साल की थीं!

यह भी पढ़ें: अब ऐसी दिखती हैं मिस इंडिया रह चुकी अभिनेत्री सोनू वालिया, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

दिव्या भारती जिनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा लेने वाली दिव्या ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। दिव्या भारती ने अपने अभिनय की शुरुवात तेलुगु फ़िल्म "बोब्बिली राजा" से साल 1990 में की। लेकिन, उन्हें बड़ी सफलता हिंदी फ़िल्म 'विश्वात्मा' से मिली। साल 1992 तक आते-आते भारती ने स्वयं को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया था। साल 1992 में आयी फ़िल्म 'दीवाना' से दिव्या को स्टारडम मिला। यह शाह रुख़ ख़ान की डेब्यू फ़िल्म थी।

chat bot
आपका साथी