नए साल में प्यार की 2 नई कहानियां: फ़रहान- शिबानी और सुष्मिता-रोहमन पर नज़र
2019 में बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों कुछ सितारों के अफेयर की खूब चर्चा है। यह सितारे कौन हैं और किसके साथ इनका अफेयर चल रहा है जानिए इस खबर में -
मुंबई। 2019 की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड के गलियारों में जहां एक तरफ नई फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है तो बी टाउन में कुछ प्यार की कहानियों की भी चर्चा हो रही है तो पहले ही पनपी थी। कुछ कपल्स अब खुलकर सबके सामने कई मौकों पर सामने आ रहे हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर और प्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की। तो आइए आपको बताते हैं इन दोनों की तस्वीरों से साथ अभी तक की पूरी कहानी।
सबसे पहले बात करते हैं फरहान और शिबानी की। फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि हाल ही में एक तस्वीर सामने आई जिसमें फरहान और शिबानी एक बार फिर साथ नजर आ रहे थे। फरहान और शिबानी कई मौकों पर साथ भी नजर आए जिसके बाद यह खबरें आई कि फरहान शिबानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके चलते फरहान और शिबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। यह तस्वीर जो नीचे देख रहे हैं इसे खुद शिबानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। View this post on Instagram A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on Dec 29, 2018 at 11:10pm PST
आपको बता दें कि, इन खबरों के बीच यह कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फरहान और शिबानी को हाल ही में रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी साथ देखा गया था। नीचे तस्वीर में फरहान और शिबानी को साथ देखा जा सकता है।
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on Dec 19, 2018 at 10:29pm PST
फरहान अख्तर ने भी कई बार इंस्टाग्राम पर शिबानी के साथ तस्वीर को शेयर किया है। फरहान और शिबानी ने नए साल का जश्न भी साथ ही मनाया था। साथ ही मुंबई में दीपिका और रणवीर सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों साथ नजर आए थे। जिस प्रकार दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आलिया तब बस इतनी सी थीं, जब हुई थी रणबीर कपूर से पहली मुलाकात
अब बात करते हैं मिस यूनिवर्स रह चुकी मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की। सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वाॅयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबराें की मानें तो सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रोहमन संग सुष्मिता की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। ये दोनों अक्सर ही खास माैकों पर साथ देखे जाते हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया था जिसमें रोहमन भी नजर आ रहे थे। #thebeckoning @rohmanshawl ❤️#us 💋 A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Dec 13, 2018 at 11:57pm PST
यह भी पढ़ें: जाह्नवी की डेटिंग पर पाबंदी, मम्मी श्रीदेवी का था फरमान, बेटी अब तक हैरान A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Nov 19, 2018 at 4:25am PST
सुष्मिता बाहुबली डायरक्टेर एस एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी अटेंड करने जयपुर पहुंचीं थी। यहां भी उनके साथ रोहमन माैजूद थे। दोनों काफी मस्ती भी कर रहे थे। खास बात तो यह खुद सुष्मिता ने रोहमन के साथ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Jan 1, 2019 at 4:35am PST
सुष्मिता ने हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें इन दोनों की बॉन्डिंग को देखा जा सकता है। A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Jan 3, 2019 at 5:05pm PST
इस वीडियो को सुष्मिता ने 4 जनवरी को शेयर किया है। इसके साथ सुष्मिता ने रोहमन शॉल को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दी हैं। A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Jan 3, 2019 at 5:37pm PST