तस्वीरें: दो महीने बाद विकी कौशल संग दिखने को आलिया भट्ट...राज़ी

अब देखना है कि 'तलवार' जैसी हार्ड-हिटिंग फिल्म देने के बाद मेघना इस बार भारत-पाकिस्तान की इस कहानी को किस तरह प्रेज़ेंट कर पाती हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 12:17 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 11:58 AM (IST)
तस्वीरें: दो महीने बाद विकी कौशल संग दिखने को आलिया भट्ट...राज़ी
तस्वीरें: दो महीने बाद विकी कौशल संग दिखने को आलिया भट्ट...राज़ी

 मुंबई। गुलज़ार की फिल्मकार बेटी मेघना गुलज़ार की 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान की एक कहानी पर बन रही फिल्म राज़ी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। आज आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से जुड़े उनके लुक को रिवील किया गया। इस फिल्म में आलिया भट्ट कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

ये फिल्म 11 मई को रिलीज़ होगी। आलिया के साथ फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। पिछले दिनों दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफ़ी चर्चा थी। आज जारी किये गए लुक में अलिया की बुर्का वाली तस्वीर भी रिलीज़ की गई है। दरअसल आज आलिया भट्ट का जन्मदिन भी है। फिल्म राज़ी की शूटिंग ख़त्म गई है। पहले कश्मीर के रियल लोकेशंस पर ही शूटिंग की जानी थी लेकिन वहां के हालत को देखते हुए मुंबई में ही कश्मीर खड़ा कर दिया गया। फिल्म में आलिया और विक्की के अलावा अमृता खानविलकर का भी अहम् रोल है। ये फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं जो एक कश्मीरी लड़की से शादी करते हैं। विवाह के बाद वो अपनी बेगम के जरिए भारतीय सेना को ऐसी गुप्त सूचनाएं देता है जिससे भारतीय सेना के जवानों की जान बच जाती है। आलिया वही कश्मीरी लड़की के रोल में हैं।फिल्म राज़ी को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस और जंगली पिक्चर्स बना रहा है।

अब देखना है कि 'तलवार' जैसी हार्ड-हिटिंग फिल्म देने के बाद मेघना इस बार भारत-पाकिस्तान की इस कहानी को किस तरह प्रेज़ेंट कर पाती हैं। आलिया को इसके बाद दर्शक फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिख सकते हैं, जिसमें उनके हीरो रणबीर कपूर हैं। रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म गल्ली बॉय की भी शूटिंग चल रही है। इन सारी फिल्मों की शूटिंग ख़त्म करने के बाद आलिया पूजा भट्ट और अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग शुरू करेंगी।

यह भी पढ़ें: Box Office पर इस हफ़्ते पड़ेगी Raid, जानिये कितना माल बरामद होगा

chat bot
आपका साथी