विनोद खन्ना जन्मदिवस विशेषांक: जब ओशो की बात को नकारने में विनोद खन्ना के छूटे पसीने

Happy Birthday Vinod Khanna विनोद खन्ना ने कुल 5 वर्षों का ब्रेक लिया था और वह फिल्मों में काम करना छोड़ ओशो की शरण में चले गए थेl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 12:31 PM (IST)
विनोद खन्ना जन्मदिवस विशेषांक: जब ओशो की बात को नकारने में विनोद खन्ना के छूटे पसीने
विनोद खन्ना जन्मदिवस विशेषांक: जब ओशो की बात को नकारने में विनोद खन्ना के छूटे पसीने

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 6 अक्तूबर को जन्मदिन हैl विनोद खन्ना ने अपने करियर के ऊंचे मुकाम से आध्यात्मिक संतुष्टि की तलाश में अपने फ़िल्मी करियर को छोड़ दिया थाl इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक गुरु ओशो के पास शरण लिया थाl

आज उनके जन्मदिन पर हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार जब विनोद खन्ना ने अपने आध्यात्मिक ब्रेक को खत्म किया और भारत लौटे तो उन्हें पुणे में ओशो का आश्रम चलाने की पेशकश की गई थीं।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं बॉलीवुड में वापस चला गया। फिल्मों में वापसी करना आसान हिस्सा था। मैं अमेरिका में अपने गुरु को छोड़ रहा था जो कि लगभग एक असंभव निर्णय था, मैं ओशो से जुड़ा था। उन्होंने मुझसे पुणे का आश्रम चलाने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया था। मेरे अपने जीवन में अब तक का सबसे कठिन बात रही है।' विनोद खन्ना ने राजनीति में भी हाथ आजमाया थाl विनोद ने राजनीति में अपनी कोशिश तब की जब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और पंजाब के गुरदासपुर सीट से दो बार चुने गए।

वर्तमान में यह सीट अभिनेता सनी देओल के पास है, जिन्होंने इस साल ही लोकसभा चुनाव लड़ा था। विनोद को 2002 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें विदेश राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। विनोद खन्ना ने फिल्म दबंग में सलमान खान के पिता की भूमिका निभाई थींl

विनोद खन्ना ने कुल 5 वर्षों का ब्रेक लिया था और वह फिल्मों में काम करना छोड़ ओशो की शरण में चले गए थेl विनोद खन्ना ने दो बार शादी की थीं और दोनों पत्नियों से उन्हें कुल चार संतान हुएl विनोद खन्ना का देहांत 24 अप्रैल 2017 को मुंबई में हो गया थाl

फोटो क्रेडिट - ms.bollywoodq8 instagram

chat bot
आपका साथी