Exclusive: विद्या को खिचखिच वाली तो परिणीति को खट्टी-मीठी गोली है पसंद

विद्या बालन ने बताया कि उनकी बहन प्रिया बालन को विद्या की साड़ियों का कलेक्शन और झूमकों का कलेक्शन बहुत पसंद है। बचपन की तरह आज भी दोनों बहनें एक-दूसरे के कपड़े लेती हैं।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Sat, 15 Apr 2017 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 15 Apr 2017 05:47 PM (IST)
Exclusive: विद्या को खिचखिच वाली तो परिणीति को खट्टी-मीठी गोली है पसंद
Exclusive: विद्या को खिचखिच वाली तो परिणीति को खट्टी-मीठी गोली है पसंद

अनुप्रिया वर्मा, मुुंबई। अब वो तो स्टार्स हैं। उनके वार्डरॉब में तो कपड़े ही कपड़े होंगे। वे तो एक ड्रेस कभी रिपीट भी नहीं करते होंगे। स्टार्स को लेकर आपके ज़हन में कुछ ऐसे ही ख्याल होंगे ना। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये स्टार्स भी अपने भाई-बहनों के साथ खूब ड्रेस एक्सेंज करते हैं।

खुद स्टार्स ने यह राज़ शेयर किए हैं। विद्या बालन ने बताया कि उनकी बहन प्रिया बालन को विद्या की साड़ियों का कलेक्शन और झूमकों का कलेक्शन बहुत पसंद है। बचपन की तरह आज भी दोनों बहनें एक-दूसरे के कपड़े लेती हैं। विद्या ने यह भी बताया कि प्रिया की एक खास साड़ी पसंद है और कई दिनों तक वह साड़ी उन्होंने अपने पास ही रख ली थी। विद्या ने यह भी बताया कि वे और उनकी बहन साथ होते हैं तो खिचखिच वाली कई गोली अपने साथ ही रखती हैं और उसे खूब एंजॉय करती हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि वो तो हमेशा ही अपने कजिन्स के कूल दिखने वाले टीशर्ट पहन लिया करते थे, ताकि वह लड़कियों पर अपना खास इंप्रेशन दिखा सकें। रणवीर को मौका मिलता है और आज भी अगर उनके कजिन्स की कोई शर्ट पसंद आये तो वह उसे वार्डरॉब से निकाल कर पहन लेते हैं।

ये भी पढे़ं: Award Show में दो हाथ दूर बैठी रानी मुखर्जी को काजोल ने दिया कोल्ड शोल्डर

करीना कपूर खान ने भी स्वीकारा है कि उन्हें करिश्मा के कुछ खास गाउन बहुत पसंद हैं। वह तो कई बार शुरुआती दिनों में करिश्मा के गाउन पहनकर कई पब्लिक अपीयरेंस का भी हिस्सा बन चुकी हैं। परिणीति और आयुष्मान ने बताया कि वे बचपन से अब तक भाई -बहन और कजिन्स के साथ इकट्ठे होते हैं खट्ठी-मीठी वाली गोलियों का चटखारा लेते हैं। 

chat bot
आपका साथी