गणेश जी के सामने मराठी में वरुण ने आलिया का नाम पुकारा और वो चली आईं

मराठी फिल्म भिकारी को गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 04:12 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 04:12 PM (IST)
गणेश जी के सामने मराठी में वरुण ने आलिया का नाम पुकारा और वो चली आईं
गणेश जी के सामने मराठी में वरुण ने आलिया का नाम पुकारा और वो चली आईं

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर वरुण धवन ने मुंबई में फिल्म 'भिकारी' फिल्म का सॉन्ग लॉन्च करते समय मराठी बोली। वरुण ने गणेश जी के सामने मराठी में आलिया का नाम पुकारा। 

एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्टा हाल ही में फिल्म 'भिकारी' के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंचे थे। यहां पर फिल्म को डायरेक्ट कर रहे गणेश आचार्य भी मौजूद थे। खास बात यह थी कि, वरुण ने इस मौके पर अलग अंदाज़ में आलिया का नाम पुकारा और वो उनके पास चली आईं। जी हां, आपको बता दें कि, वरुण ने मराठी में आलिया का नाम लिया। वरुण ने कहा आली रे आली, आलिया आली। इस अवसर पर वरुण ने कहा कि, गणेश आचार्य को मैं बचपन से जानता हूं। मैं उनके सामने ही बड़ा हुआ हूं, तो थोड़ा भावुक हूं मंच पर उनके साथ खड़ा रहकर। जो भी मास्टरजी करते है दिल से और श्रद्धा से करते हैं। गणेश आचार्य जी बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं। मैंने भी इनके साथ बप्पा का गाना किया है। जहां इन्होने सबके पैरों के जूते निकालवा दिए थे और सेट पर 6 दिन तक हमने जूते उतार कर नाचा था। यह उनकी पहली शर्त भी थी। इसके बाद ही उन्होंने इस गाने को करने के लिए हां बोला था।

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल के बाद वेस्टर्न अवतार में दिखीं श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर, क्या साथ में थे शाहिद के भाई 

वरुण और आलिया दोनों गणेश आचार्य की फिल्म 'भिकारी' को प्रमोट करने आये थे। इस फिल्म में मराठी कलाकार स्वप्निल जोशी की मुख्य भूमिका हैं। 

chat bot
आपका साथी