ट्रेडिशनल के बाद वेस्टर्न अवतार में दिखीं श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर, क्या साथ में थे शाहिद के भाई
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी के साथ दिखाई दिया ये शख्स।
मुंबई। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कभी वो मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट की जाती हैं तो कभी उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा होने लगती है। खैर, फिर से जाह्नवी स्पॉट की गईं। इस बार शायद साथ में था कोई।
बॉलीवुड में स्टार किड्स और स्टार डॉटर्स ने मानों घूम मचा रखी है। स्टार डॉटर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला नाम श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का ही है। हाल ही में जाह्नवी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट की गईं। इस दौरान जाह्नवी के साथ कोई और भी था लेकिन उनका चेहरा नज़र नहीं आया। इससे पहले जाह्नवी शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ दिखाई दी थीं, तो क्या ये ईशान ही थे? इस सवाल का जवाव तो जाह्नवी ही दे सकती हैं। खैर आप देखिए उनकी तस्वीरें।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की कार में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर नहीं बल्कि बैठी थीं ये ब्यूटीफुल एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर एक बार फिर वेस्टर्न अंदाज़ में दिखाई दीं।
कुछ दिन पहले जाह्नवी ने ट्रेडिशनल लुख अपनाया था और वो सलवार सूट में दिखाई दी थीं।
तस्वीर में देख सकते हैं कि जाह्नवी ने शॉट्स पहने हैं, वहीं टॉप के उपर जैकेट कैरी किया है।
खैर, एक दिलचस्प बात बता दें कि, इस दौरान जाह्नवी के साथ कोई और भी था।
लेकिन जाह्नवी के साथ जो भी था उसका चहरा तो दिखाई नहीं दिया। पर आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जाह्नवी शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ दिखाई दी थीं।
बताते चलें कि, जाह्नवी के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि मॉम श्रीदेवी अपनी बेटी को कौनसी फिल्म से डेब्यू करवाती हैं।