वरुण धवन के नखरे बढ़े! एक बच्‍चे को रुला दिया

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि स्टार्स की पॉप्युलैरिटी के साथ-साथ उनके भाव भी बढऩे लगते हैं। बॉलीवुड के ऐसे ही एक न्यूकमर हैं

By Edited By: Publish:Wed, 06 Aug 2014 11:59 AM (IST) Updated:Wed, 06 Aug 2014 01:11 PM (IST)
वरुण धवन के नखरे बढ़े! एक बच्‍चे को रुला दिया

मुंबई। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि स्टार्स की पॉप्युलैरिटी के साथ-साथ उनके भाव भी बढऩे लगते हैं। बॉलीवुड के ऐसे ही एक न्यूकमर हैं जिनके पैर इन दिनों जमीन पर ही नहीं हैं और उन्होंने अपने फैंस को नाराज भी कर दिया।

हम बात कर रहे हैं अभिनेता वरुण धवन की। दरअसल, जब वरुण अपनी आगामी फिल्‍म श्रीराम राघवन बदलापुर की शूटिंग एक पब्लिक प्लेस में कर रहे थे। उनके फैंस ने उन्हें बुरी तरह से घेर लिया था। तभी एक बच्चे ने वरुण के साथ सेल्फी लेने की जिद की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, वहां खड़े सभी लोग ये सुनकर हैरान हो गए। बच्चे के माता पिता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और रोने लगा। वरुण अंदर चले गए उन्हें इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ा। दरअसल, वरुण बच्चे के फेवरेट एक्टर हैं, इसलिए उसे ज्यादा दुख हुआ कि उसके फेवरेट स्टार ने उसके साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।

थोड़ी देर बाद वरुण बाहर आए और बेशक एक औपचारिकता के तौर पर ही सही, लेकिन बच्चे के साथ सेल्‍फी ली। हालांकि वरुण के दोस्त ने इस आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वरुण अपने लुक को जगजाहिर नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इन्कार किया था।

पढ़ें - वरुण और आलिया ने बचाई इनकी जान

वरुण की वजह से आलिया कैसे हुई ऊप्‍स मोमेंट की शिकार, क्लिक करके जानिए

chat bot
आपका साथी