वरुण और आलिया ने बचाई एक घायल आदमी की जान
'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के स्टार वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाइवे पर घायल अवस्था में पड़े एक आदमी की जान बचाकर इंसानियत
नई दिल्ली। 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के स्टार वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाइवे पर घायल अवस्था में पड़े एक आदमी की जान बचाकर इंसानियत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
आलिया और वरुण तीन दिन पहले अपनी फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' की प्रमोशन के लिए दिल्ली आए हुए थे। वे एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन करके लौट रहे थे कि तभी उन्होंने नेशनल हाइवे नंबर 8 एक घायल शख्स को देखा। उन्होंने तुरंत उस आदमी को हॉस्पिटल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली।
एक क्रू मेंबर ने बताया, 'हम होटल लौट रहे थे। हम नेशनल हाइवे-8 पर महिपालपुर के पास पहुंचे तो वरुण ने हाइवे पर एक घायल आदमी को देखा। उसकी कार को किसी दूसरी गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उस आदमी का बहुत खून बह रहा था। वरुण तुरंत गाड़ी से बाहर निकले और उसे हॉस्पिटल लेकर गए। आलिया भी साथ में गईं और तब तक हॉस्पिटल में मौजूद रहीं, जब तक घायल शख्स का परिवार वहां पहुंच नहीं गया।
वरुण को फ्लाइट भी पकडऩी थी, लेकिन उन्होंने पहले घायल आदमी को वरीयता दी। क्रू मेंबर ने बताया कि आलिया और वरुण यह सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि उस आदमी का जल्द से जल्द इलाज शुरू हो जाए।
इस बारे में वरुण ने कहा, 'मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मैंने उस समय वही किया, जो मेरे दिमाग ने मुझसे कहा। मैं यह जानकर खुश हूं कि वो लड़का अब खतरे से बाहर है।'