'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से सामने आया वरुण-आलिया का फर्स्ट लुक

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से आलिया भट्ट और वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आया है। दोनों एक साथ काफी बेहतरीन लग रहे हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Wed, 09 Nov 2016 01:07 PM (IST) Updated:Wed, 09 Nov 2016 02:05 PM (IST)
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से सामने आया वरुण-आलिया का फर्स्ट लुक

नई दिल्ली। वरुण धवन और आलिया भट्ट की बेहतरीन जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में इनका रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म से इनका फर्स्ट लुक सामने आया है जिसमें दोनों की जोड़ी वाकई बेहतरीन लग रही है।

वरुण और आलिया ने अपने ट्विटर हैंडल से इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। हालांकि इसे कुछ इस तरह से पेश किया गया है कि यह आपको फिल्म के पहले पार्ट ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की याद जरूर दिला देगा। इसके कुछ शॉट्स फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी अपने अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। यह शॉट्स सिंगापुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान के हैं। करण की शेयर की हुई तस्वीरों में आलिया जींस और कुर्ती पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा वरुण को बहुत ही कूल स्पोर्टी लुक दिया गया है।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से एक लव स्टोरी है जिसमें झांसी के लड़के बद्रीनाथ और लड़की वैदेही की कहानी है। बद्रीनाथ के किरदार में एक्टर वरुण धवन नजर आएंगे और वैदेही के किरदार में होंगी एक्ट्रेस आलिया भट्ट। फिल्म की शूटिंग अभी सिंगापुर में जारी है। यह अगले साल 10 मार्च को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी