Urmila Matondkar का कंगना रनोट को जवाब, ‘आपको पता है ना हिमाचल प्रदेश तो ड्रग्स का गढ़ है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में 99% लोग ड्रग्स लेते हैं। अब इस पर उर्मिला मातोंडकर ने जवाब दिया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 05:54 PM (IST)
Urmila Matondkar का कंगना रनोट को जवाब, ‘आपको पता है ना हिमाचल प्रदेश तो ड्रग्स का गढ़ है'
Urmila Matondkar का कंगना रनोट को जवाब, ‘आपको पता है ना हिमाचल प्रदेश तो ड्रग्स का गढ़ है'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में 99% लोग ड्रग्स लेते हैं। कंगना ने मुंबई की तुलना भी पीओके से कर दी थी। कंगना के इन बयानों के बाद से बवाल मचा हुआ है। एक्ट्रेस के इस बयान का डायरेक्टली और इनडायरेक्टली कई सेलेब्स ने विरोध किया है। हाल ही में एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन और हेमा मालिनी ने भी इस मामले को तूल दिए जाने पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की और कहा कि मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगी। अब उर्मिला मातोंडकर ने भी कंगना के ड्रग वाले पर दावे पर निशाना साधा है।

इंडिया टुडे के वेब चैनल मुंबई तक से बातचीत में उर्मिला ने कहा, ‘पूरा देश ड्रग्स की मार झेल रहा है। क्या उन्हें (कंगना) को पता है कि हिमाचल ड्रग्स का गढ़ है? उन्हें ये लड़ाई अपने गृह राज्य से शुरू करनी चाहिए।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जिस इंसान को टैक्सपेयर्स के पैसों से Y- सिक्योरिटी दी गई हो, वह ड्रग लिंक की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दे देतीं?। इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई हर किसी की है। जिसने भी शहर से प्यार किया है उसे शहर की तरफ से प्यार वापस मिला है। मैं इस शहर के खिलाफ एक भी अपमानजनक बात बर्दाश्त नहीं करूंगी। जब भी आप ऐसे बयान देते हैं तो आप शहर का अपमान नहीं करते हैं, बल्कि वहां रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों का अपमान करते हैं’।

आपको बता दें कि कंगना रनोट 9 सितंबर को मुंबई गई थीं। अब वो फिर से अपने घर मनाली पहुंच गई हैं। कंगना ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं और उनपर निशाना साधने वाले लगभग हर शख्स को जवाब दे रही हैं।

chat bot
आपका साथी