Uri The surgical strike में मुख्य भूमिका निभाने वाले Vicky Kaushal हुए घायल, आए 13 टांके

Uri The surgical strike विकी के गाल की हड्डियां फेक्चर हुई हैं और 13 टांके आए हैं। वह मुंबई में डॉक्टरों की सलाह ले रहे हैं और जल्द सेट कर वापस लौटेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 02:39 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 07:13 AM (IST)
Uri The surgical strike में मुख्य भूमिका निभाने वाले Vicky Kaushal हुए घायल, आए 13 टांके
Uri The surgical strike में मुख्य भूमिका निभाने वाले Vicky Kaushal हुए घायल, आए 13 टांके

मुंबई। उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक में मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल एक फिल्म में स्टंट करते समय घायल हो गए। जिसके चलते उनके उनके मुंह पर तेरा टांके आए हैं।

गौरतलब है कि वह एक जहाज पर एक एक्शन सीन फिल्मा रहे थे। जिसमें उन्हें दौड़ते हुए जाकर दरवाजा खोलना था। विक्की कौशल जब यह सीन कर रहे थे तो वह दौड़ कर गए और जैसे उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा उन पर ही आ गिरा। जिसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद मुंबई भेज दिया है।

विक्की कौशल अब मुंबई के बड़े डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं और वह जल्द दोबारा इस फिल्म की शूटिंग में भाग लेंगे। इस बारे में जारी एक प्रेस वक्तव्य के अनुसार विक्की कौशल भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बन रही एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जहां पर वह एक एक्शन सीन कर रहे थे और यह एक्शन सीन एक जहाज पर शूट हो रहा था। फिल्म की शूटिंग पिछले 5 दिनों से गुजरात में हो रही है। गुरुवार की रात को जब विक्की कौशल एक जहाज में एक सीन शूट कर रहे थे। जिसमें उन्हें दौड़कर जाकर दरवाजा खोलना था। वह दरवाजा खोलते समय घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और मुंबई भेज दिया गया है। उनके गाल की हड्डियां फेक्चर हुई हैं और 13 टांके आए हैं। वह मुंबई में डॉक्टरों की सलाह ले रहे हैं और जल्द सेट कर वापस लौटेंगे। 

chat bot
आपका साथी