बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स का छोटे पर्दे पर नहीं चला जादू, रहे फ्लॉप

शाह रुख़ ख़ान एक दौर में क्या आप पांचवीं पास से तेज़ हैं, शो के साथ छोटे पर्दे पर आए थे, लेकिन शो को कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Thu, 15 Jun 2017 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jun 2017 07:06 PM (IST)
बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स का छोटे पर्दे पर नहीं चला जादू, रहे फ्लॉप
बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स का छोटे पर्दे पर नहीं चला जादू, रहे फ्लॉप

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स हैं, जब वो बड़े पर्दे पर आते हैं, तो छा जाते हैं, मगर छोटे पर्दे पर आते ही उनका जादू छूमंतर हो जाता है। बड़े पर्दे की कामयाबी को छोटे पर्दे पर नहीं दोहरा सके। कुछ ऐसे ही मेगा स्टार्स की छोटे पर्दे पर असफल पारी पर एक नज़र-

1. क्या आप पांचवीं पास से तेज़ हैं: शाह रुख़ ख़ान एक दौर में क्या आप पांचवीं पास से तेज़ हैं, शो के साथ छोटे पर्दे पर आए थे, लेकिन शो को कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। शाह रुख़ के शो ज़ोर का झटका को भी ख़ास दर्शक नहीं मिल सके थे।

यह भी पढ़ें: शतरंज से कम नहीं रिलीज़ का खेल, 6 महीनों में बदल चुकी है 8 फ़िल्मों की रिलीज़

2. युद्ध: अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति गेम शो से स्मॉल स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। ये बेहद कामयाब शो है, मगर जब बिग बी ने अनुराग कश्यप के शो युद्ध से फिक्शन में क़िस्मत आज़मायी तो फ्लॉप हो गए। ये शो ख़ास कामयाबी हासिल नहीं कर पाया था। 

3. कहीं ना कहीं कोई है: बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित यह शो 2002 में लेकर आयी थीं, मगर माधुरी को जो जादू बड़े पर्दे पर दिखता है, वो इस शो में नज़र नहीं आया। उम्मीद तो बहुत थी, मगर ये मेट्रिमोनियल शो एक सीज़न के बाद सर्वाइव ना कर सका। 

यह भी पढ़ें: तलाक़ के बाद ऐसे आगे बढ़ रही है इन सेलेब्स की रियल लाइफ़, कहानी फ़िल्मी है

4.छप्पड़ फाड़ के: 2001 में गोंविदा ने छप्पड़ फाड़ के रिएलिटी शो को होस्ट किया, लेकिन यह शो भी दर्शकों को ख़ास रास नहीं आया। शो को वक़्त से पहले ही ऑफ़ एयर कर दिया गया था।

5. खतरों के खिलाड़ी: खतरों के खिलाड़ी सीज़न 7 को अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था। इस सीज़न को दर्शकों ने ख़ास पसंद नहीं किया था। शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिली थी। सीज़न 8 फिर से रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी