Ganapath Part-1 First Look: कुछ ऐसा दिखेगा टाइगर श्रॉफ का स्वैग, वीडियो में सामने आयी पहली झलक

Ganapath Part-1 First Look टाइगर ने यह वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है जिसमें उनका अतरंगी स्टाइल नज़र आ रहा है। रंग-बिरंगी शर्ट पेट तक खुले बटन और अंदर से झांकती कसी हुई मांसपेशियां अंगुलियों के बीच दबी सिगरेट...

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 12:48 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 08:35 PM (IST)
Ganapath Part-1 First Look: कुछ ऐसा दिखेगा टाइगर श्रॉफ का स्वैग, वीडियो में सामने आयी पहली झलक
गणपत पार्ट-1 में टाइगर श्रॉफ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिन पहले अपनी नई फ़िल्म गणपत पार्ट-1 का एलान किया था। फ़िल्म का वीडियो टीज़र शेयर किया था। अब फ़िल्म का एक और टीज़र वीडियो जारी किया गया है, जिसमें टाइगर के लुक की झलक दिखायी गयी है। 

टाइगर ने यह वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है, जिसमें उनका अतरंगी स्टाइल नज़र आ रहा है। रंग-बिरंगी शर्ट, पेट तक खुले बटन और अंदर से झांकती कसी हुई मांसपेशियां, अंगुलियों के बीच दबी सिगरेट... टाइगर पहली बार इतना स्वैग दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उनका वॉयसओवर है- जब मैं डरता हूं तो बहुत मारता हूं। इस वीडियो के साथ टाइगर ने लिखा- यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं। गणपत का फ़र्स्ट लुक हाज़िर है।

इस टीज़र वीडियो में दी गयी जानकारी के अनुसार, फ़िल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी। फ़िल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं, जो चौंकाने वाली जानकारी है, क्योंकि विकास की यह पहली हार्डकोर एक्शन फ़िल्म होगी। वो भी टाइगर श्रॉफ के साथ। फ़िल्म का निर्माण वासु भगनानी और जैकी भगनानी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

Yaaron ka yaar hu ❤️, dushmano ka baap hu! Presenting #GanapathFirstLook #VikasBahl #VashuBhagnani @jackkybhagnani @deepshikhadeshmukh #GoodCo @pooja_ent @rajeev_chudasama

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on Nov 9, 2020 at 10:02pm PST

टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड के स्टार किड्स में अपने लिए एक अलग जगह बनायी है। बॉलीवुड के नौजवान सितारों में बहुत कम ऐसे हैं, जो टाइगर जैसा एक्शन करने का माद्दा रखते हों और यही ख़ूबी उन्हें दूसरों से अलग करती है। टाइगर अधिकांश ऐसी फ़िल्मों का चुनाव कर रहे हैं, जिनमें उनके एक्शन और डांसिंग स्किल्स खुलकर सामना आयें।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की दो और एक्शन फ़िल्मों का एलान हो चुका है। एक है हीरोपंती 2 और दूसरी बाग़ी 4। ये दोनों फ़िल्में टाइगर की फ़िल्मों की फ्रेंचाइजी हैं। हीरोपंती से टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हीरोपंती 2 को अहमद ख़ान निर्देशित कर रहे हैं, जो टाइगर को बाग़ी 2 और बाग़ी 3 में डायरेक्ट कर चुके हैं। हीरोपंती में तारा सुतारिया टाइगर के साथ फीमेल लीड में हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी। इसके बाद बाग़ी 4 शुरू करेंगे। इन दोनों फ़िल्मों का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी