The Sky is Pink box office collection day 1 : प्रियंका और फहरान की फिल्म की धीमी शुरुआत, वीकेंड से उम्मीद

The Sky is Pink box office collection day 1 सोनाली बोस निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक का ओपनिंग डे शानदार नहीं रहा। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 12:09 PM (IST)
The Sky is Pink box office collection day 1 : प्रियंका और फहरान की फिल्म की धीमी शुरुआत, वीकेंड से उम्मीद
The Sky is Pink box office collection day 1 : प्रियंका और फहरान की फिल्म की धीमी शुरुआत, वीकेंड से उम्मीद

नई दिल्ली, जेएनएन। The Sky is Pink box office collection day 1 : सोनाली बोस निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक का ओपनिंग डे शानदार नहीं रहा। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है और बॉक्स ऑफिस डॉटइंडिया डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी द स्काई इज पिंक को वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं। शनिवार और रविवार फिल्म का कलेक्शन बेहतर हो सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अभिनय की तारीफ की जारी है। पर इसमें स्टार पॉवर की कमी है। संगीत भी फिल्म को आगे नहीं ले जा पा रहा है। दरअसल द स्काई इज पिंक जैसी भावनात्मक फिल्मों की ऑडियंस काफी सीमित होती है। सिर्फ किसी स्टार की मौजूदगी ही फिल्म को उठा सकती है, जिसका फिल्म में अभाव दिख रहा है।

द स्काई इज पिंक की कहानी

यह फिल्म एक कपल की 30 साल लंबी प्रेम कहानी है। यह कहानी कपल की बेटी के नजरिये से दिखाई गई है। प्रियंका चोपड़ा और फरहान ने कपल का किरदार निभाया है। वहीं जाहिरा वसीम उनकी बेटी बनी हैं। जाहिरा ने रियल लाइफ करेक्टर मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी का किरदार निभाया है। आयशा को 18 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी हुई थी। फिर भी वह मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर उन्होंने स्पीच दी थी। आयशा ने जिंदगी को इतनी करीबी से देख लिया था कि वह लोगों को मोटिवेट करने के लिए स्पीच देती थी। बाद में उनकी मौत हो गई। 

तीन साल बाद प्रियंका ने की है बॉलीवुड में वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने द स्काई इज पिंक से तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। उनकी पिछली फिल्म 'जय गंगाजल' 2016 में आई थी। वहीं प्रियंका ने द स्काई इज पिंक से पहले 'दिल धड़कनें दो' में भी फरहान अख्तर के साथ काम किया था।  

chat bot
आपका साथी