Exclusive: ...तो इसलिए सलमान ख़ान ने दाल खाना छोड़ दिया!

खास तौर से ईद पर उनकी मां सलमान की फरमाइश पर चिकन के खास डिशेज़ तैयार करती हैं। उन्हें मुम्बई में रहते हुए अपने पेरेंट्स के साथ ही डिनर करना पसंद है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 27 Dec 2016 10:27 AM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2016 12:51 PM (IST)
Exclusive: ...तो इसलिए सलमान ख़ान ने दाल खाना छोड़ दिया!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान अपनी सेहत का अब पूरा ख्याल रखते हैं, क्योंकि उनके अब्बू जान सलीम ख़ान ने उन्हें हिदायत दी है कि अब वे 50 की उम्र पार कर चुके हैं। ऐसे में अगर उन्होंने अपनी सेहत और खान-पान का ख्याल नहीं रखा तो लोग उन्हें नापसंद करने लगेंगे।

सलमान ने सलीम साब की बात को बहुत गंभीरता से लिया है। सलमान ना केवल वर्कआउट करते हैं, बल्कि सेहतमंद खाना भी खाते हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अब दाल नहीं खाते। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सलमान के मील में दाल नहीं होती। इसकी एक खास वजह है। वो ममाज़ ब्वॉय हैं। यह सभी जानते हैं और बचपन से ही उन्हें अपनी मां की हाथ की बनी दाल काफी पसंद है। वो उसे खाये बिना नहीं रहते थे, लेकिन जब से उनकी मां ने दाल पकाना बंद कर दिया है। इसीलिए सलमान ने दाल खाना छोड़ दिया है। हालांकि अब भी वह मां के हाथों का बना चिकन देखकर खुद को रोक नहीं पाते और उनके फैन्स को यह जानकर ख़ुशी मिलेगी कि वह अब भी कई बार मां के हाथों से रात का खाना खा लेते हैं।

ऐसे मना सलमान खान का 51वां जन्मदिन, देखें कौन-कौन हुआ शामिल

बॉलीवुड के 'दबंग' खान से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?

इसे भी पढ़ें- मां सलमा और भांजे आहिल संग सलमान ने काटा केक, मांगी ये दुआ

खास तौर से ईद पर उनकी मां सलमान की फरमाइश पर चिकन के खास डिशेज़ तैयार करती हैं। उन्हें मुम्बई में रहते हुए अपने पेरेंट्स के साथ ही डिनर करना पसंद है।

प्रशंसकों के 'वांटेड' सलमान खान का शानदार ऑफिस देखा है आपने, यहां देखें...

chat bot
आपका साथी