The Kashmir Files के 340 करोड़ कमाने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान घर, कीमत सुन फटी रह जाएंगी आंखें

The Kashmir Files director Vivek Agnihotri buys an apartment in Mumbai द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में बने रहते हैं। अब उन्हें लेकर एक और जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार विवेक ने करोड़ों का नया घर लिया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 12:20 PM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 12:20 PM (IST)
The Kashmir Files के 340 करोड़ कमाने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान घर, कीमत सुन फटी रह जाएंगी आंखें
The Kashmir Files director Vivek Agnihotri buys an apartment in Mumbai, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kashmir Files director Vivek Agnihotri buys an apartment in Mumbai: इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब नाम कमाया। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी इस पॉपुलैरिटी का हिस्सा बनें। फिल्म मेकिंग के अलावा विवेक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर किसी न किसी टॉपिक पर अपनी राय देते हैं और कई बार वह कॉन्ट्रोवर्सी का भी शिकार हो जाते हैं। अब उन्हें लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है।

विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने यह घर मिलकर लिया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 17 करोड़ और 92 लाख रुपये बताई जा रही है।

करोड़ों में भरी स्टैम्प ड्यूटी

रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी का नया घर 30वीं मंजिल पर है, जिसका एरिया 3,258 स्क्वायर फीट है। दोनों ने यह प्रॉपर्टी Ecstasy Realty के डेवलपर से खरीदी है और इसके साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 7 लाख रुपये की स्टैम्प ड्यूटी भरी है।

द कश्मीर फाइल्स ने करोड़ों में थी की कमाई

विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने- माने फिल्ममेकर है। उन्होंने अब तक कई फिल्में बनाई हैं, लेकिन जितनी सफलता द कश्मीर फाइल्स को मिली, उतनी विवेक की किसी और फिल्म को नसीब नहीं हुई। द कश्मीर फाइल्स के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 340 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि, फिल्म की लागत सिर्फ 15 से 20 करोड़ के बीच की थी।

द कश्मीर फाइल्स की कहानी

सिनेमाघरों में राज करने के बाद अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर भी उपलब्ध है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कश्मीर में हिंदुओं के पलायन की दास्तां बयां करती है और वहां रहने वालों के नरसंहार की झकझोर देने वाली कहानी दिखाती है। 

chat bot
आपका साथी