सुतापा सिकदर ने शेयर किया 'अंग्रेजी मीडियम' का BTS वीडियो, बताया इरफान खान उस समय ठीक नहीं थे लेकिन...

इरफान खान को उनके फैंस दोस्त और घरवाले याद करते रहते हैं। हाल ही में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम का एक BTS वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने अभिनेता को याद किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:59 PM (IST)
सुतापा सिकदर ने शेयर किया 'अंग्रेजी मीडियम' का BTS वीडियो, बताया इरफान खान उस समय ठीक नहीं थे लेकिन...
इरफान खान की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने बीते साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही इरफान खान को उनके फैंस, दोस्त और घरवाले याद करते रहते हैं। हाल ही में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का एक BTS वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने अभिनेता को याद किया है।

सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर इरफान खान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सुतापा ने एक वीडियो शेयर किया है। ये इरफान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के समय का वीडियो है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिलीप कुमार का गाना 'उड़े जब जब जुल्फें' बज रहा है। साथ में कई लोग बैठे हैं और कार्ड्स खेल रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सुतापा ने बताया कि ये वीडियो तीन साल पुराना है।

वीडियो में सुतापा कहती हुई नजर आ रही हैं 'इरफान कितना मीठा गाना है ना ये।' सुतापा की बात सुनकर इरफान खान मुस्कुराते हुए हां में जवाब देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान की पत्नी सुतापा ने कैप्शन में लिखा, 'ये वीडियो तीन साल पहले का है जब इरफान की टीम लंदन में शूटिंग कर रही थी। वो इस दिन बिल्कुल ठीक नहीं थे, लेकिन कोई उन्हें देखकर ऐसा कह ही नहीं सकता है कि वो ठीक नहीं थे। कार्ड खेलना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन वो किताब पढ़ते रहे। वो हमें कार्ड खेलते हुए देख रहे थे और इस खूबसूरत गाने को सुन रहे थे। मुझे आपकी बहुत याद आती है इरफान।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)

बता दें कि बीते साल 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का निधन हो गया था। इरफान खान कैंसर से पीड़ित थे। उनका कई सालों तक लंदन में इलाज चला था। जिसके बाद वो ठीक भी हो गए थे और उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी की। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान, करीना कपूर खान और डिंपल कपाड़िया भी नजर आए थे।

chat bot
आपका साथी