क्या रिया चक्रवर्ती संग शादी करने जा रहे थे सुशांत सिंह राजपूत? ढूंढ रहे थे नया घर, मुंबई के ब्रोकर का खुलासा

सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती रविवार को उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी पहुंची थीं। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 09:25 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 08:52 AM (IST)
क्या रिया चक्रवर्ती संग शादी करने जा रहे थे सुशांत सिंह राजपूत?  ढूंढ रहे थे नया घर, मुंबई के ब्रोकर का खुलासा
क्या रिया चक्रवर्ती संग शादी करने जा रहे थे सुशांत सिंह राजपूत? ढूंढ रहे थे नया घर, मुंबई के ब्रोकर का खुलासा

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अचानक इस दुनिया से चले जाने पर सभी को गहरा सदमा लगा है। उनके जाने से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनके जाने के बाद से ही उनकी मौत को लेकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि आखिर सुशांत सिंह ने ऐसा क्यों किया? एक्टर के जाते ही उनकी लाइफ से जुड़े कई सच सामने आ रहे हैं। वहीं अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

र‍िया चक्रवर्ती के ब्रोकर ने इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत और रिया साथ में घर ढूंढ रहे थे और जल्‍द ही शादी करने वाले थे। आजतक से बात करते हुए प्रोपर्टी डीलर ने कहा, 'ये दोनों साथ में एक घर ढूंढ रहे थे। मुझे इससे ज्‍यादा कुछ पता नहीं है।' उससे किराए के बारे में पूछने पर ब्रोकर ने कहा, 'नहीं, किराए को लेकर कोई ईशू नहीं था। उनकी लेट नाइट पार्टी ही प्रॉब्‍लम रही थीं। इससे पहले भी जहां सुशांत रहते थे, सोसायटी ने लेट नाइट पार्टियों की श‍िकायत की थी। आखिर में ब्रोकर ने कहा, 'उन्‍होंने मुझे यही बताया था कि मैं बांद्रा में घर देख रही हूं और सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहूंगी और जल्‍द ही हम शादी करने वाले हैं।' 

वहीं ​सुशांत के निधन के बाद ही उनके कजिन ने रविवार को मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया था कि सुशांत की इसी नवंबर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आपको बता दें कि सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती रविवार को उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी पहुंची थीं। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया था। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं। 

chat bot
आपका साथी