...तो क्या सुशांत और श्रद्धा हुए ‘छिछोरे’, जानिये क्या है माज़रा

शाहरुख़ खान की आनंद एल राय वाली फिल्म का भी यही नाम पहले सामने आया था लेकिन बाद में ज़ीरो रखा गया।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 03:29 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 06:51 PM (IST)
...तो क्या सुशांत और श्रद्धा हुए ‘छिछोरे’, जानिये क्या है माज़रा
...तो क्या सुशांत और श्रद्धा हुए ‘छिछोरे’, जानिये क्या है माज़रा

मुंबई। दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल के निर्देशक में अब फिल्मी दुनिया में एक और दांव लगाने के लिए कमर कस ली हैं। अब वो सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं और वो भी बड़े ही यूनिक टायटल के साथ।

फिल्म का नाम छिछोरे बताया जाता है। हालांकि अभी इस बात का कन्फर्मेशन नहीं आया है। आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल बनाने वाले नितेश तिवारी लम्बे समय से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और अब वो शुरू होने वाला है। ये फिल्म एक यंग जनरेशन का रोमांटिक ड्रामा होगा लेकिन कुछ अलग अंदाज़ में। फिल्म की कहानी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का बैकड्रॉप दिया गया है लेकिन पूरी कहानी को अभी रिवील नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म नए जनरेशन के लोगों को इस बात का संदेश भी देगी कि वो अपने अतीत और वर्तमान में तालमेल बिठाते हुए सफलता और असफलता से कुछ सीख सकते हैं। संयोग की बात है कि नितेश और सुशांत दोनों ही इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। कॉलेज की कहानी होने के कारण छिछोरे टाइटल रखा गया है।

बता दें कि शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो को लेकर भी यही नाम पहले सामने आया था लेकिन बाद में ज़ीरो रखा गया। ये फिल्म इस साल दिसम्बर में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म में प्रतीक बब्बर विलेन का रोल निभाने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत फिल्म केदारनाथ के बाद अब फिल्म सोन चिड़िया की शूटिंग पूरी करेंगे और उसके बाद Kizie Aur Manny की भी। उनकी चंदामामा दूर बंद होने की ख़बर है। उधर श्रद्धा की दो फिल्में पूरी हो गई है। राजकुमार राव के साथ स्त्री और शाहिद कपूर के साथ बत्ती गुल मीटर चालू आने वाली है और प्रभास के साथ साहो की शूटिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें: Box Office: जकार्ता में हॉकी गोल्ड की पुकार, पर अक्षय की गोल्ड नहीं हुई 100 करोड़ पार

chat bot
आपका साथी