फादर्स डे: सोनम कपूर की 10 अनदेखी तस्वीरों में देखिए पापा अनिल कपूर के साथ बांडिंग

सोनम कपूर अपने डैड अनिल कपूर के बेहद नज़दीक हैं और उन्हें अपना असली हीरो मानती हैं। सोनम अब संजू में रणबीर कपूर के साथ नज़र आने वाली हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 02:45 PM (IST)
फादर्स डे: सोनम कपूर की 10 अनदेखी तस्वीरों में देखिए पापा अनिल कपूर के साथ बांडिंग
फादर्स डे: सोनम कपूर की 10 अनदेखी तस्वीरों में देखिए पापा अनिल कपूर के साथ बांडिंग

मुंबई। रविवार (17 जून) को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। हर किसी की ज़िंदगी में पिता की ख़ास एहमियत होती है। बॉलीवुड स्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं। 8 मई को आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम का यह पहला फादर्स डे है। सोनम अपने पापा अनिल कपूर को अपना हीरो मानती हैं। अक्सर कई मौक़ों पर वो इसे कहती भी आयी हैं। 

इस ख़ास मौक़े पर हम आपके लिए सोनम कपूर की निजी एल्बम से कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आये हैं, जिनमें आप डैडी अनिल कपूर समेत परिवार के बाक़ी सदस्यों के साथ सोनम की बांडिंग देख सकते हैं। इस तस्वीर में सोनम अपने कज़िन अर्जुन कपूर के साथ हैं। अर्जुन, अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन, सोनम से कुछ साल छोटे हैं। 

 

मॉम सुनीता कपूर के साथ सोनम की ये फोटो बेहद क्यूट है। सुनीता कपूर ने फ़िल्मों में तो काम नहीं किया, लेकिन मॉडलिंग में हाथ आज़मा चुकी हैं।

पापा के साथ मस्ती करतीं सोनम कपूर और रिया की ये तस्वीर बताती है कि स्टार किड होते हुए भी उनकी परवरिश कितनी सादगी और अपनेपन से हुई है। 

इस तस्वीर को देखकर आप भी मुस्कुरा रहे होंगे। मॉम की गोद में सोनम और और डैड की बाहों में रिया। परफेक्ट फैमिली फोटो वाकई बहुत प्यारी है।

भाई अर्जुन के साथ सोनम की ये तस्वीर बता रही है कि बचपन से ही दीवा वाला अंदाज़ सोनम को रास आने लगा था। खिलखिलाती सोनम आज भी यूं ही खिली-खिली रहती हैं।

इस तस्वीर में सोनम कुछ बड़ी हो चुकी हैं। अपनी नानी और बहन रिया के साथ सोनम जैसे किसी बात पर प्रतिक्रिया दे रही हों। 

बहन रिया के साथ पायरेट्स का कॉस्ट्यूम पहनकर मस्ती करतीं सोनम। इन तस्वीरों में सोनम का बपचन खुलकर और खिलकर सामने आ रहा है। अपनी छोटी बहन रिया के अलावा वो कज़िंस के साथ भी काफ़ी घुल-मिलकर रही हैं।

 

आज के दिन के लिए यह परफेक्ट तस्वीर है। पापा अनिल कपूर के साथ सोनम और रिया की यह मस्ती बेटियों के लिए बचपन की सुनहरी यादे हैं। सोनम अब संजू में नज़र आएंगी, जिसमें वो अपने पहले को-एक्टर रणबीर कपूर के साथ हैं। संजय दत्त की इस बायोपिक फ़िल्म में सोनम उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं।

chat bot
आपका साथी