Sonam Kapoor Troll: लंदन गईं सोनम कपूर को इस वजह से ट्रोल करने लगे यूजर्स, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Sonam Kapoor Troll लंदन में सोनम कपूर ने आउटडोर वर्कआउट किया जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 01:53 PM (IST)
Sonam Kapoor Troll: लंदन गईं सोनम कपूर को इस वजह से ट्रोल करने लगे यूजर्स, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
Sonam Kapoor Troll: लंदन गईं सोनम कपूर को इस वजह से ट्रोल करने लगे यूजर्स, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं। एक्ट्रेस लॉकडाउन के बाद लंदन गई हैं जबकि इससे पहले वो भारत में अपने घर में क्वारंटाइन थीं। लंदन जाने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक फोटो शेयर की, जो उनके वर्कआउट टाइम की थी। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने आउटडोर वर्कआउट किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना है कि सोनम कपूर को ऐसे माहौल में बाहर एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए और भारत से लंदन जाते ही कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना चाहिए।

दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी सेल्फी पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था- 'आउटडोर वर्कआउट ग्लो'। इसके बाद लोगों ने उनकी फोटो को ट्विटर पर शेयर करना शुरू कर दिया और लिख रहे हैं कि उन्हें क्वारंटाइन में रहना चाहिए। साथ ही लोग उनके बाहर वर्कआउट करने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने ने लोगों के कमेंट के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्रोलिंग बंद करने का प्रयास किया है।

Plz report to police!! That dumb #Sonamkapoor is in London & moron is spoiling Indian name & #MouniRoy also! Irresponsible ppl should b arrested; serves as an example to others not to venture out in public during this pandemic!

— Avika💎 (@Prerna53657456) July 19, 2020

Meanwhile in London: Indian actresses Sonam Kapoor and Mouni Roy breaking strict 14 day quarantine laws, putting lives in danger & setting bad example by sharing on social media. Both can potentially get arrested if reported to police. pic.twitter.com/haXkszjsbX

— Asjad Nazir (@asjadnazir) July 19, 2020

एक्ट्रेस ने किसी यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं अपने गार्डन में ही हूं, जो मेरी बिल्डिंग से जुड़ा हुआ है। पूरा तरह क्वारंटाइन में हूं। लोगों के पास बहुत वक्त है.. उन्हें इग्नोर करो।' इसके बाद ट्रोलर्स ने कमेंट करना शायद बंद कर दिया होगा।

I’m in my own garden attached to my building dude.. fully quarantining.. people have too much time.. just ignore https://t.co/PiYvzDsWTn" rel="nofollow

— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) July 19, 2020

सोनम कपूर के अलावा एक्ट्रेस मौनी रॉय को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मौनी रॉय भी लंदन में ही हैं और उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो होटल में बैठी हैं और लंदन की सड़कों पर घूम रही हैं। ऐसे में लोगों को कहना है कि उन्हें भी कुछ दिन क्वॉरंटाइन रहना चाहिए। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

chat bot
आपका साथी