लता-सचिन विवाद पर चौंका सकता है सोनम कपूर का ये रिएक्‍शन

लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाने पर जिस कॉमेडियन की हर ओर आलोचना होरही है, उस विवाद पर सोनम कपूर का रिएक्‍शन आपको चौंका सकता है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 31 May 2016 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 06:16 PM (IST)
लता-सचिन विवाद पर चौंका सकता है सोनम कपूर का ये रिएक्‍शन

नई दिल्ली, आइएएनएस। मौजूदा दौर में सोनम कपूर ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें बेबाकी से किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। एआईबी वीडियो में कॉमेडियन तन्मय भट द्वारा भारत रत्न से सम्मानित देश की दो महान शख्सियत लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाए जाने पर भी सोनम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, मगर आप यह जानकर शायद चौंक सकते हैं कि उन्होंने तन्मय का समर्थन किया है।

एक-एक 'किस' की कीमत वसूलती हैं इमरान हाशमी की पत्नी

सबसे पहले आपको पूरा मामला बताते हैं। तन्मय ने हाल ही में फेसबुक पर ‘Sachin vs Lata Civil War’ टाइटल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाया गया था। अब इसको लेकर ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर जारी है। अनुपम खेर, रितेश देशमुख जैसे बॉलीवुड सितारों से लेकर शिवसेना, मनसे जैसी राजनीतिक पार्टियों ने भी आपत्ति जतातेे हुए जमकर विरोध किया है। इसको लेकर इन दोनों पार्टियों ने तो तन्मय के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

लंदन में किराने का सामान खरीदती दिखीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

अब इस पूरे विवाद पर सोनम ने कहा है कि वो तन्मय के वीडियो पर मिल रही प्रतिक्रियाओं से हैरान हैं। उन्हें लगता है कि उनके वीडियो को गलत तरीके से लिया गया है। सोनम ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्यारे तन्मय भट आपकी दोस्त होने के नाते मैं आपको जानती हूं कि आपने जो भी किया है, वो किसी को भी दुखी करने के लिए नहीं किया है। आपने लोगों को हंसाने भर के लिए किया है।'

VIDEO: लो आ गया 'सुल्तान' का पहला सॉन्ग 'बेबी को बेस पसंद है'

सोनम ने आगे लिखा, 'क्या आप लोगों को नहीं लगता है कि तन्मय भट से भी बढ़कर कुछ चीजें हैं, जिन पर बात की जाना चाहिए। इस रिस्पांस से मैं हैरान हूं।' सोनम के मुताबिक, 'सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर महान हस्ती हैं। मैं जानती हूं कि वो इन बातों पर ध्यान भी नहीं देंगे। उनकी ओर से आप लोग नफरत करना बंद कीजिए।'

chat bot
आपका साथी