ज़बरदस्त है सोनम कपूर और उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें

सोनम कपूर अपनी शादी के बाद वो एक और वेडिंग में बिजी हो जायेंगी। दरअसल, उनकी फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ हो रही है।

By Hirendra JEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 10:31 AM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 08:45 AM (IST)
ज़बरदस्त है सोनम कपूर और उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें
ज़बरदस्त है सोनम कपूर और उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। अपने सपनों के राजकुमार आनंद आहूजा से 8 मई को मुंबई में वो शादी कर रही हैं। उनकी इस शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब दोनों के परिवार ने आधिकारिक रूप से शादी के डेट का ऐलान कर दिया है।

सोनम कपूर और उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा के बीच कमाल की केमिस्ट्री है। आनंद और सोनम के इन्स्टाग्राम अकाउंट दोनों की तस्वीरों से भरे हुए हैं। इन तस्वीरों में आप दोनों की बॉन्डिंग साफ़ महसूस कर सकते हैं। बता दें कि दोनों ने काफी वक़्त साथ गुजारा है, दोनों एक साथ दुनिया घूम चुके हैं और तब जाकर शादी करने का फैसला किया है। ड्रीम शादी का मतलब यही होता है शायद!

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी का नेशनल अवार्ड लेने दोनों बेटियों संग बोनी कपूर दिल्ली पहुंचे, देखें तस्वीरें

आपको याद होगा फ़िल्म ‘नीरजा’ के लिए जब सोनम कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था, तब सोनम यह अवार्ड लेने अपने पिता अनिल कपूर और बॉय फ्रेंड आनंद आहूजा के साथ ही दिल्ली गयी थीं। गौरतलब है कि आनंद आहूजा दिल्ली के एक मशहूर और रईस बिजनेसमैन परिवार से हैं।

अमेरिका से पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आनंद अब परिवार का खानदानी बिजनेस संभाल रहे हैं। बता दें कि आनंद एक उद्यमी, सीइओ और मैनेजिंग डायरेक्टर तो हैं ही उन्हें स्पोर्ट्स में भी बेहद दिलचस्पी है।

साल 2014 में आनंद आहूजा की मुलाकात सोनम कपूर से हुई थी और मिलने के एक महीने के भीतर ही उन्होंने सोनम को प्रपोज़ कर दिया था।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद अपनी नयी दुल्हनिया संग कुछ यूं वक़्त गुज़ार रहे हैं मिलिंद सोमन, देखें तस्वीरें

बता दें कि सोनम कपूर अपनी शादी के बाद वो एक और वेडिंग में बिजी हो जायेंगी। दरअसल, उनकी फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ हो रही है। शादी के बाद सोनम इसी फ़िल्म को प्रमोट करने में व्यस्त रहेंगी!

chat bot
आपका साथी