Sonam Kapoor Funny Meme: जया बच्चन का समर्थन कर बुरी फंसी सोनम कपूर, जमकर बन रहे है मीम

Sonam Kapoor Funny Meme सोनम कपूर को बयान को लेकर ट्विटर पर ट्रोल करते हुए कई लोगों ने मज़ाक उड़ाया है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 07:37 PM (IST)
Sonam Kapoor Funny Meme: जया बच्चन का समर्थन कर बुरी फंसी सोनम कपूर, जमकर बन रहे है मीम
Sonam Kapoor Funny Meme: जया बच्चन का समर्थन कर बुरी फंसी सोनम कपूर, जमकर बन रहे है मीम

नई दिल्ली, जेएनएनl सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में जया बच्चन का समर्थन कर कहा है, 'जब मैं बड़ी हो जाऊंगी, तब मैं उनकी तरह बनना चाहती हूं।' इसे लेकर वह ट्रोल हो रही है और उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा हैl संसद के मानसून सत्र में जया बच्चन के भाषण के बाद सोनम कपूर उनके समर्थन में सामने आईं है। हालांकि ऐसा करने के बाद उनपर बने कई मजाकिया मीम वायरल हो रहे हैl 

मंगलवार को जया बच्चन ने संसद में भारतीय फिल्म उद्योग की छवि धूमिल होने की बात करते हुए एक भाषण दिया। उन्होंने अभिनेता रवि किशन पर भी निशाना साधा, रवि ने पहले अपने बयान में बॉलीवुड और ड्रग्स की लत के बारे में बताया था। जया बच्चन का भाषण वायरल हो गया और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत किया।

I want to be her when I grow up.. https://t.co/gXMBGu1ifA" rel="nofollow

— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) September 15, 2020

सोनम कपूर से लेकर तापसी पन्नू और हेमा मालिनी जैसों ने जया बच्चन को उनके भाषण को लेकर सराहना की। सोनम ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'जब वह बड़ी हो जाएगी तो वह उनके जैसा बनना चाहती है।' अपने इस बयान को लेकर सोनम कपूर को जमकर ट्रोल किया गया है। सोनम का ट्विटर पर ट्रोल करते हुए कई लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाया है।

https://twitter.com/nehaltyagi08/status/1305877772842139648?s=20

एक यूजर ने लिखा, '35 की हो चुकी सोनम का मानना है कि वह अभी बड़ी नहीं हुई है, सोनम कपूर कितनी बड़ी बुद्धू है ..' एक अन्य ने लिखा, 'हम चाहते हैं कि आप भी उनकी तरह बड़ी हो जाएं। जैसे शादी के बाद उन्होंने फिल्में करना बंद कर दिए, आपको भी कर देना चाहिए।'

Roses Are Red

Violets Are Blue

Sonam Kapoor at 35 is Still Not Grown Up

Lets Laugh Me & You 😂😂 #SonamKapoor pic.twitter.com/L9jlPLsN6q— Rosy (@rose_k01) September 15, 2020

एक और netizen ने टिप्पणी की, 'सोनम कपूर ने का टेस्ट NOT HAVING BRAIN के लिए पॉजिटिव आया है।' अपने भाषण में जया ने कहा था, 'मैं वास्तव में शर्मिंदा थी और कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने  शर्मिंदा किया, जो उद्योग से है (मैं नाम नहीं ले रही हूं) फिल्म उद्योग के खिलाफ है। यह शर्म की बात है। जिस थाली में खाते है, हम उसमें छेद नहीं करते हैं', यह गलत बात है।'

chat bot
आपका साथी