Starkid: मॉम करीना के साथ नजर आए खिलखिलाते तैमूर

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान चाहे मुंबई में रहे हो या देश दुनिया के किसी भी कोने में उनकी क्यूटनेस का जादू सभी को उनकी तरफ खींच लाता है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 01:08 PM (IST)
Starkid: मॉम करीना के साथ नजर आए खिलखिलाते तैमूर
Starkid: मॉम करीना के साथ नजर आए खिलखिलाते तैमूर

मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ने एक साल की उम्र का पड़ाव पिछले साल 20 दिसंबर को पूरा कर लिया था। अब वे मॉम डैड के साथ आउटिंग पर जाने लगे हैं। हाल ही में तैमूर अली खान मॉम करीना के साथ दिखाई दिए। खास बात यह है कि, जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसमें तैमूर खूब खिलखिला रहे हैं। लग रहा है कि वो मॉम के साथ इस आउटिंग को काफी एंजॉय कर रहे हैं। 

सैफीना के बेटे तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा खूब वायरल होती हैं। अब तो उन्होंने मॉम डैड के साथ आउटिंग भी शुरू कर दी है। मुंबई के बांद्रा इलाके में करीना और उनके बेटे तैमूर नजर आए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकेगा कि तैमूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। 

तैमूर अली खान कार में बैठे थे। जैसे ही उन्हें कार से उतारा गया तो उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद की गई।

तैमूर को देखकर लग रहा है कि वो इस मोमेंट को काफी एंजॉय कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि, बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान चाहे मुंबई में रहे हो या देश दुनिया के किसी भी कोने में उनकी क्यूटनेस का प्रभाव सभी को उनकी तरफ खींच लाता है।

यह भी पढ़ें: फराह खान का है कहना श्रीदेवी से जाह्नवी की तुलना करना सही नहीं हैं

तैमूर पिछले दिनों राजस्थान की सैर पर थे। मम्मी-पापा के साथ। होली से पहले राजस्थान में तैमूर की मस्तियां भी जारी थीं। इस दौरान उन्होंने मॉम डैड के साथ जीप की सवारी की थी और क्रिकेट भी खेला था। दरअसल सैफ अली खान अपनी फिल्म के लिए राजस्थान के देसूरी गांव में शूट कर रहे थे जहां पर वे तैमूर को भी ले गए थे। 

यह भी पढ़ें: अमिताभ के साथ फिल्म शान में फिल्माये गए पहले सीन को लेकर इतने बेचैन थे दलीप ताहिल

chat bot
आपका साथी