Shraddha Kapoor ने इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल, तीसरी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलेब्रिटी बनीं

Shraddha Kapoor के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में नागिन ट्रिलॉजी का एलान किया था जिसमें श्रद्धा पहली बार नागिन बनेंगी। इस फ़िल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी कर रहे हैं जबकि निर्देशन विशाल फूरिया का है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 03:52 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 08:32 PM (IST)
Shraddha Kapoor ने इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल, तीसरी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलेब्रिटी बनीं
श्रद्धा कपूर अब नागिन ट्रिलॉजी में नज़र आएंगी। (Photo- Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोकप्रियता के मामले में एक नया कारनामा किया है। उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़कर तीसरे सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले भारतीय सेलेब्रिटी का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के अभी 56.4 मिलियन यानि 5 करोड़ 64 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गये हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण के 52.3 मिलियन और आलिया भट्ट के 50.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन दोनों एक्ट्रेसेज़ को पीछे छोड़कर श्रद्धा इंस्टाग्राम पर तीसरे नंबर की सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय सेलेब्रिटी बन गयी हैं। उनसे आगे क्रिकेटर विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा जोनस ही हैं। विराट के फॉलोअर्स की तादाद 82.2 मिलियन है, जबकि प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 58.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इन दोनों की ही ग्लोबल फैन फॉलोइंग है।

श्रद्धा कपूर के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में नागिन ट्रिलॉजी का एलान किया था, जिसमें श्रद्धा पहली बार नागिन बनेंगी। इस फ़िल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी कर रहे हैं, जबकि निर्देशन विशाल फूरिया का है। श्रद्धा ने यह ख़बर सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की थी। उन्होंने लिखा था- स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की नगीना और निगाहें में देखकर बड़ी हुई हूं और हमेशा ऐसी भूमिका निभाना चाहती थी, जो भारतीय लोक कथाओं से जुड़ी रही हो।

बॉलीवुड में 10 साल का है करियर

 

View this post on Instagram

Eyes on your dreams 👀🦄💫💜

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on Feb 26, 2020 at 10:52pm PST

2020 में श्रद्धा की बाग़ी 3 रिलीज़ हुई थी, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ रीयूनाइट हुई थीं। वहीं, स्ट्रीट डांसर 3डी में श्रद्धा वरुण धवन के साथ नज़र आयी थीं। बॉलीवुड के जाने-माने विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने अपना करियर 2010 में आयी फ़िल्म तीन पत्ती से शुरू किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे कलाकार उनके साथ थे।

श्रद्धा को पहली बड़ी कामयाबी 2013 में आयी आशिक़ी 2 से मिली, जिसमें आदित्य रॉय कपूर उनके हीरो थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 2014 में आयी उनकी एक विलेन भी हिट रही थी। इसके बाद एबीसीडी 2, बाग़ी, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री, साहो और छिछोरे जैसी फ़िल्मों ने श्रद्धा के करियर को नई ऊंचाइयां दीं। 

chat bot
आपका साथी