शादी की खबरों के बीच वायरल हो रही हैं श्रद्धा कपूर की दुल्हन के जोड़े में तस्वीर, अबतक देखी गई 13 लाख से ज्यादा बार PHOTO

श्रद्धा ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा पिछले काफी वक्त से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:31 AM (IST)
शादी की खबरों के बीच वायरल हो रही हैं श्रद्धा कपूर की दुल्हन के जोड़े में तस्वीर, अबतक देखी गई 13 लाख से ज्यादा बार PHOTO
Photo Credit : Shraddha Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फैंस के बीच हमेशा से ही अपनी क्यूटनेस के लिए पसंद की जाती हैं। उनकी एक मुस्कान पर करोड़ों फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। श्रद्धा ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा पिछले काफी वक्त से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। वहीं दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा भी गया है। लेकिन एक दूसरे को डेट करने की खबरों को लेकर कभी भी श्रद्धा और रोहन ने खुलकर बात नहीं की। कई बार तो उनकी शादी तक की खबरें खूब चर्चा में रहीं। शादी की खबरों के बीच अब श्रद्धा कपूर की शादी के जोड़े में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में श्रद्धा ने उनके डिजाइन किए कई ब्राइडल लहंगे पहने हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि श्रद्धा ने प्योर रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इस लइंगे में वह वाकई बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कमेंट कर लगातार फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

आपको बता दें कि हाल ही में श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर अपनी बात रखी थी। इंडिया डॉट कॉम से बातचीत के दौरान जब श्रद्धा के कजिन प्रियांक से उनकी शादी शादी को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए।' वहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, 'शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी।'

chat bot
आपका साथी