घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

अगली फिल्म 'एबीसीडी 2' में दिखाई देने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभ्यास के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में वह नृत्यांगना की भूमिका में

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 09:27 AM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 09:31 AM (IST)
घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

मुंबई। अगली फिल्म 'एबीसीडी 2' में दिखाई देने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभ्यास के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में वह नृत्यांगना की भूमिका में हैं जो 2013 में आई फिल्म का सीक्वल है।

अभिनेत्री जब फिल्म के एक दृश्य के लिए अभ्यास कर रही थीं तो उसी दौरान उनकी मांसपेशियां खिंच गईं। इसके चलते उनकी फिजियोथेरेपी हो रही है और उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है।

एक बयान में श्रद्धा ने कहा, 'यह अति उत्साह का परिणाम है।' फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं जबकि श्रद्धा के सामने वरुण धवन हैं।

क्लिक करके देखें, मैगजीन के कवर पर श्रद्धा का हॉट अवतार

इस अभिनेता के साथ चल रहा है श्रद्धा कपूर का चक्‍कर, क्लिक करके जानें

chat bot
आपका साथी