Farhan Akhtar से शादी की खबरों के बीच शिबानी दांडेकर ने बनवाया नया टैटू, देखें तस्वीरें

आज कल वह शिबानी दांडेकर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। दोनों सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार को भी शिबानी दांडेकर ने कुछ वीडियों शेयर की जिनमें वह अपने हाथों पर बने नये टैटू को दिखा रही हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 07:17 AM (IST)
Farhan Akhtar से शादी की खबरों के बीच शिबानी दांडेकर ने बनवाया नया टैटू, देखें तस्वीरें
Actress Shibani Dandekar social media image, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। फरहान अख्तर बॉलीवुड के एक मल्टीटैलेंटेड सेलेब्रिटी है। एक्टिंग, राइटिंग, सिंगिंग प्रोडक्शन से लेकर निर्देशन तक फरहान अख्तर अपना हुनर दिखाते रहे हैं। आज कल वह शिबानी दांडेकर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार को भी शिबानी दांडेकर ने कुछ वीडियो शेयर की, जिनमें वह अपने हाथों पर बने नये टैटू को दिखा रही है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शिबानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ कई वीडियो स्टोरीज शेयर की हैं। कुछ में वह अपना टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो कुछ में टैटू बनवा रही हैं। शिबानी ने अपने दाएं हाथ की कलाई के पास 3 उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर बनवाई हैं। पोस्ट में वह टैटू आर्टिस्ट को टैग करते हुए इतने प्यारे टैटू के लिए शुक्रिया अदा कर रही है।

बता दें कि शिबानी ने इससे पहले भी अगस्त 2021 में अपने जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लगभग चार साल तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया है और 21 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरेज करने जा रहे हैं।

इससे पहले भी कई बार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर अटकलें लगती रही हैं। कुछ दिनों पहले तक खबरें आ रही थीं कि दोनों 9 जनवरी को अपनी शादी की घोषणा कर सकते हैं, क्योंकि इस दिन फरहान का 48वां बर्थडे था। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों इस साल मार्च में शादी करने वाले हैं।

फिल्मों की बात करे तो फरहान अख्तर अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' लिए तैयारी कर रहे है। जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट होंगी। 

chat bot
आपका साथी