शशि कपूर अस्पताल में भर्ती

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को कल सीने में इंफेक्शन की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी

By rohitEdited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 08:52 AM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 08:57 AM (IST)
शशि कपूर अस्पताल में भर्ती

मुंबई। दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को कल सीने में इंफेक्शन की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव डायेक्टर राम नारायण ने बताया, 'शशि कपूर को चेस्ट इंफेक्शन था। उन्हें एंटी बायोटिक्स दिए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।'

76 वर्षीय शशि कपूर की तबीयत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही। 160 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शशि कपूर अपनी सेहत की वजह से ही आम तौर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहते हैं।

पढ़ें: डायरेक्‍टर की इस डिमांड पर प्रियंका चोपड़ा ने गुस्‍से में छोड़ी फिल्‍म

पढ़ें: इस फिल्‍म ने रिलीज होने से पहले ही कमा लिए 85 करोड़

chat bot
आपका साथी