शाहिद की शादी पर करीना ने मीडिया को दी ये सलाह

शाहिद कपूर आज मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर थी कि शाहिद कपूर ने शादी में अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को भी बुलाया है, मगर उन्‍होंने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि ना ही उन्‍हें और ना ही उनके पति सैफ अली खान को शादी

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 07:41 PM (IST)
शाहिद की शादी पर करीना ने मीडिया को दी ये सलाह

नई दिल्ली। शाहिद कपूर आज मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर थी कि शाहिद कपूर ने शादी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को भी बुलाया है, मगर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि ना ही उन्हें और ना ही उनके पति सैफ अली खान को शादी के लिए इनवाइट किया गया है।

मिनिषा लांबा ने चोरी-चुपके बॉयफ्रेंड से कर ली शादी

हालांकि करीना कपूर ने कहा कि वह शाहिद कपूर को शुभकामनाएं देना चाहती हैं और उनके पति सैफ अली खान भी यही चाहते हैं। उनका मानना है कि शादी एक खूबसूरत सफर और एहसास है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी इशारों-इशारों में कहा कि शाहिद कपूर की शादी से मीडिया दूर ही रहे।

इस सेल्फी को लेकर विवादों में घिरीं पाक सिंगर कोमल रिज्वी

उन्होंने कहा कि शाहिद कपूर के लिए खुशी का पल है। इसलिए मीडिया उनकी शादी को सोप ओपेरा ना बनाएं। उन्होंने यह कहा कि हम सभी को समझना चाहिए और थोड़ा संयमित व्यवहार करना चाहिए। इसके साथ ही करीना कपूर ने उम्मीद जताई कि मीडिया भी ऐसा ही करेगी, क्योंकि शाहिद कपूर की शादी कोई फिल्म नहीं है।

'वेलकम बैक' का ट्रेलर हुआ रिलीज

इससे पहले करीना कपूर ने कहा था कि शाहिद कपूर ने उन्हें बहुत पहले ही अपनी शादी के बारे में बता दिया था और यह भी इच्छा जताई थी कि अगर शाहिद कपूर उन्हें अपनी शादी में बुलाते हैं तो वो जरूर जाएंगी। इसके बाद खबर यह भी आई थी कि शाहिद कपूर ने शादी का पहला कार्ड करीना कपूर को ही भेजा है।

chat bot
आपका साथी