WATCH Salman Khan viral video: इस वीडियो में हैं दो 'सलमान खान', क्या आपको दोनों नजर आ रहे हैं

WATCH Salman Khan Viral Video सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। अंतिम दिन सलमान ने शूटिंग पूरी होने की घोषणा के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 11:11 AM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 12:42 PM (IST)
WATCH Salman Khan viral video: इस वीडियो में हैं दो 'सलमान खान', क्या आपको दोनों नजर आ रहे हैं
WATCH Salman Khan viral video: इस वीडियो में हैं दो 'सलमान खान', क्या आपको दोनों नजर आ रहे हैं

नई दिल्ली, जेएनएन। WATCH Salman Khan Viral Video: सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। अंतिम दिन सलमान ने शूटिंग पूरी होने की घोषणा के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें सलमान खान दबंग-3 की पूरी टीम के साथ दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने नजर आ रहे हैं। विनोद खन्ना ने दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों में उनके पिता प्रजापति पांडे का किरदार निभाया था। 6 अक्तूबर यानी कल विनोद खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी भी थी। 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हुआ था। इसके बाद दबंग के मेकर्स ने विनोद के भाई प्रमोद खन्ना को सलमान खान के पिता वाला किरदार दिया है।

साथ ही वीडियो में एक और खास बात है, जो इस वायरल क्लिप को बेहद ध्यान से देखने के बाद नजर आ रही है। वीडियो में एक नहीं दो सलमान खान हैं। 54 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद ही यह माजरा आपकी समझ में आएगा। सलमान खान के यह वीडियो अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल इस वीडियो क्लिप में सलमान खान के साथ ही उनके बॉडी डुप्लीकेट यान बॉडी डबल भी हैं। अगर आप उन्हें क्लिप में ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो हम आपकी मदद करते हैं। बॉडी डबल सलमान खान के साथ दाईं ओर आगे की ओर खड़े हैं। सलमान खान का हाथ बॉडी डबल के कंधे पर है।

दर्शकों को चुलबुल पांडे का है इंतजार

दबंग में सलमान ने पुलिस ऑफिसर चुलबुल पांडे का किरदार निभाया है। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। दबंग की पहली दो फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल भी नजर आ चुके हैं। दबंग 3 में साउथ के सुपरस्टार सुदीप विलेन का किरदार निभाएंगे तो वही महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। 

#Dabangg3 pic.twitter.com/VZecKOtaYD— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 6, 2019

chat bot
आपका साथी