ये लो ! अब आलिया भट्ट की मर्ज़ी के बिना कुछ नहीं खाते रणबीर कपूर

हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के साथ अमेरिका में भी नज़र आई थीl आलिया भट्ट को ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी पसंद करने की बात कही जा रही हैl

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 12:23 PM (IST)
ये लो ! अब आलिया भट्ट की मर्ज़ी के बिना कुछ नहीं खाते रणबीर कपूर
ये लो ! अब आलिया भट्ट की मर्ज़ी के बिना कुछ नहीं खाते रणबीर कपूर

आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर एक पंजाबी परिवार से हैं और उस कपूर खानदान से भी जिसे खाने से बहुत प्यार रहा है l अगर आप उन्हें सेट पर कभी मिलेंगे तो वह लगातार खाते रहते हैंl जो भी कुछ खाने के लिए होगा वह सब कुछ खाते हैं लेकिन अब उनके लिए चीजें बदल गई हैंl

आलिया भट्ट ने अब उनकी डायट्रिशियन की जिम्मेदारी ले ली हैl फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से आ रही खबरों के अनुसार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डायट की लगातार ध्यान रखती हैंl इस बारे में सूत्र बताते हैं कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए एक संतुलित डायट चार्ट बना दिया है जिसमें से जंक फ़ूड निकाल दिए गए हैं और रणबीर कपूर एक गुड बॉय की तरह उनकी गर्लफ्रेंड की सभी बातों को मान रहे हैंl

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ लव रिलेशन में हैं l दोनों ने कभी भी उनके इस रिश्ते को लेकर कोई भी टीका टिप्पणी नहीं की है लेकिन बॉलीवुड के सभी लोगों को इस बात की जानकारी है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैंl दोनों जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय की भी अहम भूमिका हैl

हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के साथ अमेरिका में भी नज़र आई थीl आलिया भट्ट को ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी पसंद करने की बात कही जा रही हैl साथ ही इस बात के भी कयास लगाये जा रहे है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैl आलिया इन दिनों कलंक की शूटिंग कर रही हैं जबकि रणबीर ब्रह्मास्त्र कीl दोनों फिल्में अगले साल आने वाली हैंl

यह भी पढ़ें: कमल हासन की बेटी ने पुलिस में दर्ज़ कराया केस, प्राइवेट पार्टी फोटो लीक का मामला

chat bot
आपका साथी