RD Burman Birth Anniversary: दिलचस्प है आशा भोसले और पंचम दा की लवस्टोरी, पहली मुलाकात में मांगी थी ये चीज
आरडी बर्मन ने अपने म्यूजिक करियर में ज्यदातर काम किशोर कुमार और अपनी पत्नी आशा भोसले के साथ किया। उन्होंने 331 फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड को एक नहीं बल्कि कई आइकॉनिक गाने देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 27 जून 1939 को कलकत्ता में सिंगर व कंपोजर सचिन देव बर्मन के घर हुआ था। पूरी दुनिया जिन्हें आरडी बर्मन के नाम से जानती है उनका पूरा नाम राहुल देव बर्मन है। यही नहीं आरडी बर्मन को पंचम दा के नाम से भी जाने जाते हैं। आरडी बर्मन अपने गानों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको उनके जन्म दिन के खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
A post shared by Bollywood Nostalgia (@bollywood.nostalgia) on Jun 26, 2020 at 7:33pm PDT
आरडी बर्मन ने अपने म्यूजिक करियर में ज्यादातर काम किशोर कुमार और अपनी पत्नी आशा भोसले के साथ किया। उन्होंने 331 फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया। आपको बता दें कि आरडी बर्मन ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी साल 1966 में अपनी फैन से की थी जिनका न नाम रीटा पटेल था। दोनों की मुलाकात दार्जिलिंग में हुई थी और वो बर्मन की फैन थीं। साल 1966 में उनकी शादी भी हो गई। बर्मन की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 1971 में उनका तलाक हो गया।
View this post on Instagram
A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle) on Jun 26, 2020 at 7:35am PDT
इसके बाद आरडी बर्मन की जिंदगी में आशा भोसले आईं। आरडी बर्मन ने पहली बार आशा भोसले को देखते ही वह उनसे इंप्रेस हो गए। इतना ही नहीं बर्मन ने आशा से ऑटोग्राफ भी मांगा। बर्मन और आशा ने कई बार साथ काम किया, दोनों को संगीत से प्यार था और यही उन्हें करीब लेकर आया। आशा उम्र में 6 साल बड़ी थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आशा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। आशा की पहली शादी भी टूट गई थी और उनके तीन बच्चे थे।
A post shared by shrujal shaw (@shrujalgoldenera) on Jun 26, 2020 at 2:28pm PDT
आपको बता दें के आशा भोसले की पहली शादी सफल नहीं रही थी। बहुत सोचने के बाद उन्होंने पंचम दा को शादी के लिए हां कह दिया और 80 के दशक में दोनों ने शादी कर ली।