तो क्या फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह नहीं, बल्कि रणदीप थे पहली पसंद

फिर जब डायरेक्टर बदल गए तो ऐसे में फिल्म के लीड को बदल कर रणदीप हुड्डा की जगह रणवीर सिंह को ले लिया गया।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:34 PM (IST)
तो क्या फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह नहीं, बल्कि रणदीप थे पहली पसंद
तो क्या फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह नहीं, बल्कि रणदीप थे पहली पसंद

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों कपिल देव पर बन रही बायोपिक फिल्म 1983 को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये रणवीर सिंह की पहली बायोपिक फिल्म होगी, जिसमें वह खेल जगत के इतने बड़े सितारे का किरदार निभा रहे हैं।

लेकिन अभी तक रणवीर का कोई भी लुक आउट नहीं किया गया हैं। इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह से पहले यह फिल्म एक्टर रणदीप हुडा को  ऑफर की गयी थी। जी हां, यह खबर पक्की है कि यह किरदार पहले रणदीप हुड्डा करनेवाले थे।

खबरों के अनुसार इस फिल्म को संजय पूरण सिंह डायरेक्ट करनेवाले थे,यहाँ तक की इस फिल्म की घोषणा भी हो गयी थी। लेकिन फिर डायरेक्टर संजय पूरण सिंह और स्टोरी प्रोडूसर विष्णु इंदूरि के आपसी विवाद के बाद यह फिल्म, निर्देशक डायरेक्टर कबीर खान की झोली में आ गई। फिर जब डायरेक्टर बदल गए तो ऐसे में फिल्म के लीड को बदल कर रणदीप हुड्डा की जगह रणवीर सिंह को ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: चीन में Me Too पर बोले शाहरुख़ खान और इंडिया को कहा - 'करो मतदान'

chat bot
आपका साथी