पिता की पुण्यतिथि पर पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, बोले- 'ये आपलोग गलत कर रहे हैं'

दरअसल बीते दिन रणबीर कपूर अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर नीतू कपूर के घर पर पूजा के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके घर के बाहर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीर खींचने लगे। ऐसे में रणबीर कपूर पैपराजी के ऊपर भड़कते हुए नजर आए।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 03:01 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 03:01 PM (IST)
पिता की पुण्यतिथि पर पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, बोले- 'ये आपलोग गलत कर रहे हैं'
रणबीर कपूर, फोटो साभार: Instagram (Viral Bhayani)

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को एक साल का समय बीत चुका है। बीते दिन ऋषि कपूर की पुण्यतिथि मनाई गई। नीतू कपूर के घर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पूजा के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर रणबीर कपूर पैपराजी के ऊपर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल बीते दिन रणबीर कपूर अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर नीतू कपूर के घर पर पूजा के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके घर के बाहर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीर खींचने लगे। ऐसे में रणबीर कपूर पैपराजी के ऊपर भड़कते हुए नजर आए। रणबीर ने उन्हें उचित दूरी बनाने और कोविड के नियमों का पालन करने की सलाह दी। रणबीर ने कहा, 'ये गलत कर रहे हो आपलोग'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर की बात सुनकर पैपराजी भी समझ गए कि रणबीर उनके ऊपर नाराज हो रहे हैं। पैपराजी भी अपनी गलती मानते हुए रणबीर कपूर को सॉरी बोलते हुए नजर आए। वहीं रणबीर कपूर के साथ ही आलिया भट्ट भी नजर आईं। आलिया भट्ट गाड़ी से सीधे उतरकर घर के अंदर चली गईं। वहीं रणबीर भी पैपराजी को बोलते हुए सीधे अंदर चले गए।

बता दें कि बीते दिन ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उनके परिवार ने उन्हें याद किया। नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा साहनी इमोशनल पोस्ट फैंस के साथ शेयर की। नीतू कपूर ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बीता साल पूरी दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा रहा, हमारे लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि हमने उनको खो दिया था। एक भी दिन नहीं बीता जब हमने उनके बारे में बात ना की हो या उनको अपने हिस्से के तौर पर ना याद किया हो। कभी उनकी समझदारी भरी राय कभी कहानियां। हमने पूरे साल उन्हें मुस्कान के साथ याद किया क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। हमने ये स्वीकार कर लिया है कि उनके बिना जिंदगी कभी पहले की तरह नहीं हो पाएगी लेकिन जिंदगी चलती रहेगी।‘

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

तो वहीं ऋषि और नीतू की बेटी ने भी अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। रिद्धिमा ने एक अपने बचपन की और एक बड़े होने के बाद की तस्वीर पिता के साथ शेयर की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'काश, मैं आपको एक बार फिर से मुश्क कहकर पुकारते हुए सुन सकती। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, आपको अभी नहीं भूले हैं, और ना ही कभी भूल पाएंगे। क्योंकि आप हमेशा हमारे दिल के करीब रहते हैं और जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे।‘ लव यू ऑलवेज”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

सोनू सूद की कोशिशों के बाद भी कोरोना पीड़ित ने तोड़ा दम, एक्टर ने मदद के लिए चाइना से की ये अपील

chat bot
आपका साथी