क्या इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और आलिया? ये डेट आई सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट् और रणबीर कपूर को शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुकी हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 11:49 AM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 12:07 PM (IST)
क्या इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और आलिया? ये डेट आई सामने
क्या इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और आलिया? ये डेट आई सामने

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट् और रणबीर कपूर को शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुकी हैं। अब फिर से दोनों की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। मिड डे की खबर के मुताबिक रणबीर और आलिया इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। खबर के मुताबिक दोनों की शादी की डेट तक फाइनल हो चुकी है।

एक सूत्र ने मिड को बताया कि, पहले दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की जा रही थी, लेकिन अब दोनों के परिवारों ने डिसाइड किया है कि शादी मुंबई में ही की जाएगी। शादी की तारीख 21 दिसंबर बताई जा रही है’। वैसे रणबीर और आलिया की शादी की खबर वायरल होना ना तो कोई बड़ी बात है, ना ही नई। पिछले साल भी दोनों की शादी की डेट सामने आ चुकी है। खबर तो ये तक आ गई थी कि आलिया ने अपनी शादी का लहंगा तक तैयार करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि बाद में वो सारी खबरें कोरी अफवाह निकलीं।

आपको बता दें लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में वक्त बिता रहे हैं। रणबीर और आलिया को कुछ दिन पहले बांद्रा में एक डॉग के साथ देखा गया था। दोनों की वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

chat bot
आपका साथी